आइए, आज शाम सजेगी कविताओं की महफिल

कविताओं की महफिल सजने को तैयार है। इंतजार बस शाम होने का है। शनिवार को बस कुछ ही देर में सूरज डूबेगा और भारतीय नृत्य कला मंदिर का मुक्ताकाश मंच कवियों से गुलजार हो जाएगा।

By Amit AlokEdited By: Publish:Sat, 30 May 2015 05:29 PM (IST) Updated:Sat, 30 May 2015 05:34 PM (IST)
आइए, आज शाम सजेगी कविताओं की महफिल

पटना। कविताओं की महफिल सजने को तैयार है। इंतजार बस शाम होने का है। शनिवार को बस कुछ ही देर में सूरज डूबेगा और भारतीय नृत्य कला मंदिर का मुक्ताकाश मंच कवियों से गुलजार हो जाएगा।

दैनिक जागरण की राज्य में 15वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा करेंगे। राज्य के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे।

मौके पर शहर के कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित होंगे। कवि सम्मेलन में बड़ी संख्या में शहर के लोग भी मौजूद होंगे जिनका प्रवेश आमंत्रण पत्र (पास) पर सुनिश्चित होगा।

बहेगी हर रस की धार : अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कविता का हर रस दिखेगा। कविताओं में प्यार की कशिश होगी तो जुदाई का गम भी। हास्य-व्यंग्य होगा तो शेरो-शायरी भी। इसके लिए देश भर के चुनिंदा कवियों को आमंत्रित किया गया है।

इसमें हास्य कविताओं के सिरमौर पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा, युवा दिलों की धड़कन डॉ. कुमार विश्वास, बॉलीवुड के मशहूर गीतगार व गजलकार निदा फाजली व लाफ्टर चैलेंज शो से प्रसिद्ध हुए अहसान कुरैशी के नाम प्रमुख हैं। इसके अलावा डॉ. प्रवीण शुक्ला, डॉ. सीता सागर, गौरव शर्मा और डॉ. सुरेश अवस्थी की कविताएं भी लोगों का मनोरंजन करेंगी।

chat bot
आपका साथी