नीतीश से चार गुना अमीर बेटा निशांत, 2.65 लाख के कर्जदार हैं CM

बिहार के मुख्यमंत्री तथा उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया है। ब्योरा के अनुसार मुयख्मंत्री के हाथ में केवल 42 हजार की नकदी है।

By Amit AlokEdited By: Publish:Mon, 02 Jan 2017 09:02 AM (IST) Updated:Tue, 03 Jan 2017 10:36 PM (IST)
नीतीश से चार गुना अमीर बेटा निशांत, 2.65 लाख के कर्जदार हैं CM

पटना [जेएनएन]। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित राज्य मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया है। मुख्यमंत्री के पास केवल 42566 रुपये की नकदी है, जबकि वे कुल 16,49,177 रुपये की चल संपत्ति के मालिक हैं। यह आंकड़ा वर्ष 2016 का है। नीतीश कुमार की कुल संपत्ति 56,49,177 रुपये है।

खास बात यह है कि मुख्यमंत्री अपने बेटे से लगभग चारगुना कम संपत्ति के मालिक हैं। उनके बेटे निशांत के पास 2,36,00,330 रुपये की चल-अचल संपत्ति है। निशांत की चल संपत्ति में 17 लाख व अचल संपत्ति में 4.69 लाख का इजाफा हुआ है।

पाकिस्तान में बिहार के प्रति बढ़ा विश्वास, CM नीतीश की वाह-वाह दो हजार बढ़ी नकदी मुख्यमंत्री के हाथ की नकदी पिछले वर्ष की तुलना में मात्र दो हजार रुपये बढ़ी है। वर्ष 2015 में उनके पास नकद 40 हजार 566 रुपये थे। पुत्र निशांत के हाथ में मात्र 7,809 रुपये की नकदी की सूचना दी गयी है। मुख्यमंत्री के बैैंक खाते में जमा राशि में भी पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष मामूली बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष यानी 2015 में पटना सचिवालय स्थित उनके बैैंक खाते में 46 हजार, 362 रुपये थे जो बढ़कर 61 हजार 326 रुपये हुए। कम हुई चल संपत्ति, अचल संपत्ति यथावत मुख्यमंत्री ने अपनी संपत्ति का जो ब्योरा दिया है उसमें उन्होंने अपनी 10 गायों और पांच बछड़ों का भी जिक्र किया है। पिछले साल की तुलना में नीतीश की चल संपत्ति 2.48 लाख रुपए कम हुई है।

नीतीश कुमार की 40 लाख रुपये की अचल संपत्ति के ब्योरे में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। यह द्वारका (दिल्ली) के फ्लैट की कीमत है। नीतीश ने इसे 23 अप्रैल, 2004 को 13.38 लाख में खरीदा था। अचल संपत्ति के नाम पर नीतीश के पास बस यही फ्लैट है।

नोटबंदी के बहाने लालटेन की लाइट तेज कर रहे लालू, PM को जमकर कोसा

बेटे के नाम करोड़ों की संपत्ति

नीतीश कुमार से करीब 1.79 करोड़ रुपये ज्यादा की संपत्ति उनके बेटे निशांत के पास है। निशांत को उनकी मां (स्वर्गीय मंजू सिन्हा) की और कल्याण बिगहा व हकीकतपुर की पैतृक संपत्ति मिली है। कल्याणबिगहा के साथ-साथ जगनपुरा (पटना) में गैर कृषि भूमि है।

चुकाया 2.65 लाख का कर्ज

नीतीश कुमार पर अभी 3.79 लाख का कर्ज है। 2015 में यह 6.44 लाख था। उन्होंने विधान परिषद के जरिए कार लोन लिया था। फोर्ड की इको स्पोर्ट्स कार खरीदी। उनके पास एक सैंट्रो कार है, जो गिफ्ट में मिली।

chat bot
आपका साथी