सम्राट के घर मांझी और शकुनी में गूफ्तगू

जदयू में चल रहे घमासान के बीच शनिवार की रात नगर विकास मंत्री सम्राट चौधरी के घर मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और पूर्व सांसद शकुनी चौधरी के साथ लम्बी बातचीत की राजनीतिक गलियारे में जोरदार चर्चा है।

By pradeep Kumar TiwariEdited By: Publish:Sun, 01 Feb 2015 09:42 PM (IST) Updated:Sun, 01 Feb 2015 09:47 PM (IST)
सम्राट के घर मांझी और शकुनी में गूफ्तगू

पटना। जदयू में चल रहे घमासान के बीच शनिवार की रात नगर विकास मंत्री सम्राट चौधरी के घर मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और पूर्व सांसद शकुनी चौधरी के साथ लम्बी बातचीत की राजनीतिक गलियारे में जोरदार चर्चा है।

चर्चा तो यह भी है कि शकुनी और मुख्यमंत्री मांझी के बीच कल रात हुई लम्बी बातचीत में राजद के एक मजबूत सांसद भी मौजूद थे। इसे जदयू-राजद के विलय की मुहिम के तीसरे कोण के रूप में देखा जा रहा है।

इधर जदयू में मांझी विरोधी खेमे में रविवार को दिनभर अफवाहें उड़ती रही कि एक दो दिन में कुछ नया खेल होगा। लेकिन कोई इस पर खुल कर बोलने के लिए तैयार नहीं है। हालांकि मांझी के समर्थक मंत्रियों ने इसे अफवाह बताया।

जदयू का दोनों खेमा यानी मांझी समर्थक और मांझी विरोधी विधायकों का समर्थन हासिल करने में जुटा है। मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के कार्यकाल जैसे हालात इन दिनों जदयू में नजर आ रहा है।

सूत्रों के मुताबिक मांझी खेमा मुख्यमंत्री के फैसलों में सवाल उठाने वाले एक-दो मंत्रियों को बर्खास्त करने के मूड में भी है। हालांकि विधानसभा का बजट सत्र उसे ऐसे कठोर निर्णय लेने से रोक रहा है। एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि सत्र समापन के बाद कुछ भी संभव है।

chat bot
आपका साथी