'सभ्यता द्वार' तैयार, लिखे जा रहे महापुरुषों के सूत्र वाक्य, रोशनी से रहेगा जगमग

पटना [जेएनएन]। नई दिल्ली के इंडिया गेट और मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया की तर्ज पर गांधी मैदान के पास ज्ञ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Apr 2018 03:59 PM (IST) Updated:Mon, 09 Apr 2018 03:59 PM (IST)
'सभ्यता द्वार' तैयार, लिखे जा रहे महापुरुषों के सूत्र वाक्य, रोशनी से रहेगा जगमग
'सभ्यता द्वार' तैयार, लिखे जा रहे महापुरुषों के सूत्र वाक्य, रोशनी से रहेगा जगमग

पटना [जेएनएन]। नई दिल्ली के इंडिया गेट और मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया की तर्ज पर गांधी मैदान के पास ज्ञान भवन और बापू सभागार के बीच गंगा किनारे वाले भाग में 'सभ्यता द्वार' बनकर तैयार हो गया है। द्वार पर छह महापुरुषों की वाणी लिखे जाने का कार्य शुरू हो गया। जगमगाते सभ्यता द्वार का दीदार शीघ्र ही पर्यटक कर सकेंगे।

पटना का लैंडमार्क 'सभ्यता द्वार' बिहार को गौरव दिलाने वाले महापुरुषों की याद दिलाएगा। द्वार पर बिहार से जुड़े छह महापुरुषों के संदेशों में बौद्ध धर्म के प्रवर्तक महात्मा बुद्ध, जैन धर्म के 24वें तीर्थकर भगवान महावीर, सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरुनानक देव, 10वें और अंतिम गुरू गुरु गोविंद सिंह, सम्राट अशोक और मुगल शासक शेरशाह सूरी शामिल हैं।

32 मीटर ऊंचे सभ्यता द्वार के निर्माण पर पांच करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यह 12 मीटर लंबा और आठ मीटर चौड़ा है। सभ्यता द्वार के शीर्ष पर चार शेरों वाला अशोक स्तंभ दिखेगा जो रोशनी से जगमग करेगा। सभ्यता द्वार पर राजस्थान से मंगाए गए रेड एंड वाइट सैंड स्टोन लगाए गए हैं।

पहले योजना थी कि सभ्यता द्वार के पास तक गंगा नदी की धारा को लाया जाएगा, मगर गंगा एक्सप्रेस वे निर्माण के कारण ऐसा करना संभव नहीं हो पा रहा। ऐसे में गंगा के किनारे के इलाकों को हरा-भरा बनाए जाने की योजना है। स्मार्ट सिटी के एरिया डेवलपमेंट एरिया में शामिल होने के कारण भी सभ्यता द्वार के आसपास की जगह को विकसित करने की योजना बनी है। भवन निर्माण विभाग सभ्यता द्वार को आकर्षक बनाने में जुटा हुआ है।

chat bot
आपका साथी