हौसले के बल पर अपहर्ताओं के चंगुल से छूटे बच्‍चे, बदमाशों को भेजा हवालात

नालंदा के एक किशोर ने हौसले का परिचय देते हुए खुद व तीन अन्‍य बच्‍चों को अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्‍त किया। उसने अपहर्ताओं को भी पकड़वा दिया।

By Amit AlokEdited By: Publish:Thu, 23 Feb 2017 09:34 PM (IST) Updated:Fri, 24 Feb 2017 12:00 PM (IST)
हौसले के बल पर अपहर्ताओं के चंगुल से छूटे बच्‍चे, बदमाशों को भेजा हवालात
हौसले के बल पर अपहर्ताओं के चंगुल से छूटे बच्‍चे, बदमाशों को भेजा हवालात

 नालंदा [जेएनएन]। हिम्मते मर्दा, मददे खुदा। इस कहावत को चरितार्थ किया है राजगीर के 15 वर्षीय पंकज कुमार ने। दो दिनों पहले उसका अपहरण कर लिया गया था, लेकिन उसने सूझबूझ से न केवल खुद को, बल्कि अपहरण कर रखे तीन अन्‍य बच्‍चों को भी मुक्‍त करा लिया। उसने बदमाशों को भी हवालात की हवा खिला दी। घटना राजगीर की है।

जानकारी के अनुसार राजगीर थाना क्षेत्र के बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज के समीप रहने वाले पप्पू प्रसाद का पुत्र पंकज कुमार मंगलवार दोपहर नई पोखर के पास ट्यूशन पढऩे जा रहा था। रास्ते में ही उसका अपहरण कर लिया गया। काफी खोजबीन के बाद बुधवार सुबह राजगीर थाने में पिता ने पुत्र के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस कुछ करती, इसके पहले ही बुधवार शाम को चोटिल व बदहवास पंकज घर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें:  ISI के लिए फंडिंग करता था यह शातिर, मिले करोड़ों के ट्रांजेक्शन के रिकार्ड

बेटे को इस हाल में देखकर परिजन आश्चर्यचकित रह गए। पंकज ने घरवालों को बताया कि नई पोखर मोड़ पर पहुंचते ही तीन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। दानापुर स्टेशन के पास ले जाकर बदमाशों ने उसे एक निर्माणाधीन मकान हाथ-पैर बांध कर बंद कर दिया। वहां पहले से तीन और बच्चों को हाथ-पैर बांध कर रखा गया था।

पंकज ने बताया कि निर्माणाधीन मकान के पास ट्रेन की आवाज सुनाई दे रही थी। उन लड़कों की उसने हिम्मत बढ़ाई और सभी रस्सी खोलने के प्रयास में जुट गए। सामूहिक प्रयास से थोड़ी ही देर में रस्सी खुल गई। इसके बाद सभी ने जिधर से ट्रेन की आवाज आ रही थी, उस दिशा में भागना शुरू किया। इसी बीच अपहर्ताओं की नजर पड़ गई और वे पीछा करने लगे।

यह भी पढ़ें: 'तेजस्वी बनें मुख्यमंत्री' बयान से पलटीं राबड़ी, बोलीं- बिहार में CM की वैकेंसी नहीं

बच्चे किसी तरह बचकर दानापुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। चारों लड़कों ने एकसाथ पकड़े जाने के डर से दो-दो के समूह में अलग-अलग दिशा में भागने का निर्णय लिया। सभी एक ट्रेन में सवार होकर फतुहा रेलवे स्टेशन तक पहुंच गए। इसी बीच अपहर्ता वहां पहुंच गए और उन्हें साथ ले जाने लगे। इसपर सबने मिलकर शोर मचा दिया। देखते ही देखते यात्री जुट गए और मामला जानने के बाद बदमाशों की पिटाई कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पंकज ने बताया कि एक बालक गया का रहने वाला था। वह एक साथी के साथ ट्रेन से घर की ओर रवाना हो गया।  वह भी किसी तरह घर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें:  BSSC paper leak: हिरासत में लिए गए बीएसएससी अध्यक्ष सुधीर कुमार

chat bot
आपका साथी