पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धाजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 54वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 May 2018 01:51 PM (IST) Updated:Sun, 27 May 2018 01:51 PM (IST)
पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धाजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश
पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धाजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश

पटना [जेएनएन]। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की रविवार को 54वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर देश के कोने कोने में उन्हें याद किया गया। नेता समेत कई गणमान्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पटना में भी पंडित नेहरू को लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, काग्रेस अध्यक्ष राहुल गाधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धाजलि दी।

राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धाजलि दी। पटना जंक्शन गोलम्बर स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरु की प्रतिमा स्थल पर पुण्यतिथि के मौके पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री ने सलामी लेने के बाद एक मिनट का मौन धारण किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, जिलाधिकारी कुमार रवि, वरीय पुलिस अधीक्षक मनु महाराज सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों के द्वारा भजन एवं देशभक्ति गीतों का गायन किया गया। गौर हो कि पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था और उनका देहात 27 मई 1964 को हुआ था। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह ट्वीट कर पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धाजलि दी. वहीं काग्रेस अध्यक्ष राहुल गाधी सुबह शाति वन पहुंचे और अपने नाना को श्रद्धाजलि दी। पंडित जवाहर लाल नेहरू आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री रहे थे। उन्होंने महात्मा गांधी के साथ स्वतंत्रता संग्राम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था।

chat bot
आपका साथी