केंद्रीय कैबिनेट ने दिया बिहार को तोहफा , गांधी सेतु होगा फोरलेन

केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को महात्मा गांधी सेतु के फोरलेनिंग के प्रस्ताव को अपनी मंंजूरी दे दी। इसके लिए 1742 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

By Pramod PandeyEdited By: Publish:Wed, 22 Jun 2016 04:33 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jun 2016 07:43 AM (IST)
केंद्रीय कैबिनेट ने दिया बिहार को तोहफा , गांधी सेतु होगा फोरलेन

पटना [वेब डेस्क ]। केंद्रीय कैबिनेट ने आज बिहार के लिए एक बड़ा फैसला सुनाते हुए पटना से हाजीपुर को जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु के पुनरुद्धार को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट ने इसको फोरलेन बनाने की अनुमति प्रदान कर दी है जो बिहार के लिए बड़ी बात है।

बैठक के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि महात्मा गांधी सेतु को चार लेन में तब्दील करने के प्रस्ताव को मंजूर किया गया है। यह प्रस्ताव पिछले 15 वर्षों से लंबित पड़ा था और प्रधानमंत्री द्वारा घोषित बिहार पैकेज का यह एक बड़ा प्रस्ताव था। जेटली ने कहा कि पुराने पुल का जीर्णोद्धार होना है जिस पर 1,742.01 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बताया कि महात्मा गांधी सेतु जर्जर स्थिति में है और उस पर अक्सर जाम की स्थिति रहती है, इसलिए सरकार ने उसे फोर लेन बनाने और उसका पुनरुद्धार करने को मंजूरी दी है। 5.8 किलोमीटर लंबे इस पुल के कई खंभों की स्थिति खराब है और उनके मरम्मत का काम चल रहा है।

पढ़ेंः बेउर व अन्य जेलों में लगेगा जैमर, युवकों को मिलेगा बेरोजगारी भत्ता

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया है कि गांधी सेतु की पुनरुद्धार योजना में कुल 1742 करोड़ रूपए खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि अगले महीने इसका टेंडर निकाला जायेगा, जिसे अगस्त में स्वीकृति देते हुए इस पर काम शुरू किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि गांधी सेतु के समानांतर भी एक और सेतु बनाया जायेगा, जिसका डीपीआर तैयार कराया जा रहा है और इस पर लगभग 6000 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। गडकरी के अनुसार, दिसंबर तक इसके काम को अंतिम स्वरूप दे दिया जायेगा।

पढ़ेंः CM नीतीश ने दिए निर्देश, तटबंधों की सुरक्षा का हो पुख्ता इंतजाम

chat bot
आपका साथी