जयंती पर याद किये गए जननायक कर्पूरी ठाकुर, CM नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि

आज 24 जनवरी है। बिहार के पूर्व सीएम जननायक कर्पूरी ठाकुर की 95वीं जयंती। आज सुबह से ही पूरे सूबे में कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई जा रही है। कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

By Rajesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 24 Jan 2019 11:04 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jan 2019 11:41 AM (IST)
जयंती पर याद किये गए जननायक कर्पूरी ठाकुर, CM नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि
जयंती पर याद किये गए जननायक कर्पूरी ठाकुर, CM नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि
पटना, जेएनएन। आज 24 जनवरी है। बिहार के पूर्व सीएम जननायक कर्पूरी ठाकुर की 95वीं जयंती। आज सुबह से ही पूरे सूबे में कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई जा रही है। पटना में  सरकारी व गैरसरकारी संस्‍थानों में पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को लोग श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व सीएम की आदमकद प्रतिमा पर माल्‍यार्पण किया। सीएम ने कर्पूरी ठाकुर को विधानसभा परिसर तथा कर्पूरी ठाकुर संग्रहालय में श्रद्धा सुमन अर्पित किये। 

सीएम नीतीश कुमार सबसे पहले विधानसभा परिसर पहुंचे। सीएम ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय पहुंचे। वहां कर्पूरी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मौके पर डिप्‍टी सीएम सुशील कुमार मोदी, मंत्री विनोद नारायण झा समेत कई अधिकारी भी मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी