राहुल गांधी पर पटना के कोर्ट में मुकदमा दर्ज, लगा ये गंभीर आरोप, जानिए

पटना कोर्ट में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनपर हिंदुओं की भावना को आहत करने का आरोप लगा है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Fri, 01 Feb 2019 06:24 PM (IST) Updated:Sat, 02 Feb 2019 11:55 AM (IST)
राहुल गांधी पर पटना के कोर्ट में मुकदमा दर्ज, लगा ये गंभीर आरोप, जानिए
राहुल गांधी पर पटना के कोर्ट में मुकदमा दर्ज, लगा ये गंभीर आरोप, जानिए

पटना, जेएनएन। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा सहित चार लोगों के खिलाफ पटना के सिविल कोर्ट में केस दर्ज किया गया है। राकेश दत्त मिश्र नाम के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी पटना में हिंदू धर्म के पोस्टर लगाकर लोगों की भावनाओं को आहत कर रही है। 

पटना सिविल कोर्ट में दायर इस केस में 153A, 295 A, 298, 120/B IPC धाराओं के तहत गैर जमानती मुकदमा दर्ज किया गया है और कहा गया है कि पोस्टर लगाकर कांग्रेस पार्टी द्वारा हिंदुओं की भावनाओं को लगातार आहत किया जा रहा है। ऐसे में इसके जिम्मेदार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी हैं।

बता दें कि पटना में कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली तीन फरवरी को होनेवाली है। रैली को लेकर तरह-तरह के पोस्टर लगाए गए हैं। वहीं, गांधी मैदान के पास एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भगवान शंकर के रूप में दिखाया गया है तो पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को मां दुर्गा का रूप दिखाया गया है। इसी पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आपत्तिजनक रूप में दिखाया गया है।

इस पोस्टर में प्रियंका गांधी को पीएम मोदी का वध करते हुए दिखाया गया है। जाहिर तौर पर लोग ऐसे पोस्टर को देखकर गुस्से में हैं और लोग कह रहे हैं कि हिंदू धर्म के साथ कांग्रेस मजाक कर रही है। इससे पहले भी एक पोस्टर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को राम के अवतार में दिखाया गया है। 

chat bot
आपका साथी