पटना के फतुहा-दनियावां NH पर पलटी बस- एक दर्जन से अधिक घायल, तीन की हालत गंभीर

फतुहा-दनियावां NH पर मलबिगहा गांव के समीप मंगलवार की सुबह यात्री बस पलट गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Tue, 25 Feb 2020 11:33 AM (IST) Updated:Tue, 25 Feb 2020 11:33 AM (IST)
पटना के फतुहा-दनियावां NH पर पलटी बस- एक दर्जन से अधिक घायल, तीन की हालत गंभीर
पटना के फतुहा-दनियावां NH पर पलटी बस- एक दर्जन से अधिक घायल, तीन की हालत गंभीर

पटना, जेएनएन। पटना के फतुहा-दनियावां NH पर मलबिगहा गांव के समीप मंगलवार की सुबह एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस्लामपुर से पटना आ रही बस के पलटने से हुए हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए दनियावां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से तीन को गंभीर अवस्था में एनएमसीएच (नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल) रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया है।

इस्लामपुर से सुबह पटना के लिए रवाना हुई थी बस

बताया जाता है कि परसुराय प्रिंस नाम की प्राइवेट बस इस्लामपुर से पटना के लिए मंगलवार की सुबह रवाना हुई थी। वातानुकूलित बस में करीब 50 से अधिक यात्री सवार थे। सुबह करीब 10.30 बजे जैसे ही बस पटना के फतुहा-दनियावां NH पर मलबिगहा गांव के सपीप पहुंची कि अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद सभी यात्री बस के अंदर ही फंस गए। बस पलटने से हुई तेज आवाज को सुनकर ग्रामीण दौड़े और यात्रियों को वाहन से बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। इस बीच सूचना पाकर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। किसी तरह घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया।

तेज गति से बस चला रहा था चालक

हादसे में करीब 15 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से तीन गंभीर को एनएमसीएच (नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल) में भर्ती कराया गया है। घायल यात्रियों ने बताया कि चालक काफी तेज गति से गाड़ी चला रहा था। कई बार यात्रियों ने उसे मौसम खराब होने की बात कहकर धीरे गाड़ी चलाने की हिदायत भी दी थी, लेकिन वे नहीं माना। मलबिगहा गांव के समीप तेज गति से गाड़ी मोड़ने के कारण हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद यात्री बस छोड़कर फरार हो गया।

chat bot
आपका साथी