बहन से दो साल तक किया रेप, फिर रची दोस्‍तों संग गैंग रेप की साजिश, जानिए

नालंदा में एक भाई ने ही बहने के साथ दो साल तक रेप किया। फिर, उसे अपने दोस्‍तों के हवाले करने की साजिश रची। लेकिन, लड़की ने शोर मचा दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्‍हें पकड़ लिया।

By Amit AlokEdited By: Publish:Wed, 22 Feb 2017 06:40 PM (IST) Updated:Wed, 22 Feb 2017 10:36 PM (IST)
बहन से दो साल तक किया रेप, फिर रची दोस्‍तों संग गैंग रेप की साजिश, जानिए
बहन से दो साल तक किया रेप, फिर रची दोस्‍तों संग गैंग रेप की साजिश, जानिए

पटना / नालंदा [जेएनएन]। बिहार के नवादा में रिश्तों को शर्मसार करती एक घटना में भाई ने बहन के साथ दो वर्षों तक तक रेप किया। फिर, उसके साथ गैंग रेप कर हत्या की साजिश रची। लेकिन, पीडि़त लड़की ने शोर मचा दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची भीड़ ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

नालंदा के रहुई थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की पटना में रह कर पढ़ाई करती थी। पटना में ही उसका ममेरा भाई निजी दुकान में काम करता था। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। एक दिन भाई ने उसके साथ रेप किया। लड़की ने डर से यह बात किसी से नहीं कही। इसके बाद भाई उसे ब्लैकमेल कर लगातार रेप करने लगा। यह सिलसिला दो सालों तक चला।

लड़की के अनुसार मंगलवार को भाई ने फोन कर उसे पावापुरी जल मंदिर के पास बुलाया, जहां वह अपने तीन साथियों के साथ मौजूद था। भाई ने उससे अपने साथियों को 'खुश' कर देने के लिए उनके साथ जाने को कहा। लड़की ने विरोध किया तो वे लोग उसकी हत्या की धमकी देने लगे।

घटना से डरी लड़की ने शोर मचाया तो मौके पर पहुंचे लोगों ने उन युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार लड़की गर्भवती है।

chat bot
आपका साथी