लड़की से कर रहा था दुष्कर्म का प्रयास, लोगों ने हाथ-पैर बांधकर पीटा

मधेपुरा में एक लड़की से दुष्कर्म का प्रयास कर रहे युवक की लोगों ने हाथ पैर बांधकर जमकर पिटाई की, जिससे उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Mon, 30 Oct 2017 01:33 PM (IST) Updated:Mon, 30 Oct 2017 05:56 PM (IST)
लड़की से कर रहा था दुष्कर्म का प्रयास, लोगों ने हाथ-पैर बांधकर पीटा
लड़की से कर रहा था दुष्कर्म का प्रयास, लोगों ने हाथ-पैर बांधकर पीटा

 मधेपुरा [जेएनएन]। एक लड़की से मनचला दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था, लड़की के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों ने मनचले का हाथ बांध दिया और उसको दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पिटाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अचेतावस्था में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से उसे बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

मामले को लेकर एक पक्ष द्वारा पुलिस को सौंपे गए आवेदन में कहा गया है कि दिलखुश झा बीआरसी के पीछे बगीचा में दुष्कर्म की नीयत से लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। लड़की के चिल्लाने की आवाज पर आसपास के लोग पहुंच गए। उसके बाद युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया।

वहीं, आरोपित की भाभी ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि रविवार की सुबह स्थानीय ज्योति मिस्त्री, विक्की मिस्त्री, परमानंद मिस्त्री, चंदर मिस्त्री, निखिल मिस्त्री, महेंद्र मिस्त्री, वीरेंद्र मिस्त्री, नवीन मिस्त्री, इंदल मिस्त्री सहित आठ-दस अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर उनके साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया।

इस बीच उनके पति रूपेश झा पहुंचे, तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की। घर से बाहर ले जाकर बीच सड़क पर धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से उनपर हमला किया गया। उनके पति को बचाने गए देवर दिलखुश व सास के साथ भी मारपीट की गई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि दोनों आवेदनों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी