बिहार राजस्व विभाग ने रद किया 28 अधिकारियों का नियोजन

बीपीएससी ने इन अधिकारियों की अनुशंसा राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष पदों पर की थी। समय सीमा बीत जाने के बाद भी नियुक्ति लेने के बाद 20 ने योगदान नहीं किया। कई बार रिमाइंडर के बाद भी आठ अभ्‍यर्थी जरूरी कागजात जमा नहीं करा सके।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Thu, 18 Feb 2021 11:09 AM (IST) Updated:Thu, 18 Feb 2021 11:09 AM (IST)
बिहार राजस्व विभाग ने रद किया 28 अधिकारियों का नियोजन
समय पर जरूरी डॉक्‍यूमेंट जमा नहीं करनेवाले अभ्‍यर्थियों की भी रद की गई नौकरी, सांकेतिक तस्‍वीर ।

पटना, राज्य ब्यूरो। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बिहार लोक सेवा आयोग से अनुशंसित 28 अधिकारियों का नियोजन रद कर दिया है। आयोग ने इनकी अनुशंसा राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष पदों पर की थी। इनका चयन 60 से 62 संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर किया गया था। आयोग ने राजस्व विभाग के लिए कुल 175 अधिकारियों के नामों की सिफारिश की थी। इनमें दो श्रेणी के अधिकारी हैं। 20 को विभाग ने औपबंधिक नियुक्ति पत्र दे दिया था। आठ अधिकारियों का नियोजन समय पर जरूरी कागजात जमा न करने  के चलते रद किया गया।

विभाग के संयुक्त सचिव कंचन कपूर ने बुधवार को बताया कि इनमें से 20 अधिकारियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन हो गया था। परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष पदों पर इनकी औपबंधिक नियुक्ति भी हो गई थी। लेकिन, योगदान के लिए तय आखिरी तारीख पार करने के बाद भी ये नव चयनित अधिकारी नहीं आए। लिहाजा उनका दावा रद कर दिया गया। भविष्य में भी उनके आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

इसके अलावा आठ अधिकारियों का नियोजन इस आधार पर रद किया गया है, क्योंकि उन्होंने समय पर जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए। इसके लिए उन्हें कई बार लिखा गया। अंत में विभाग ने उनके नियोजन को रद कर दिया। इन आठ में ज्यादा ऐसे लोग हैं, जिन्होंने अपने पहले के नियोक्ता का अनापत्ति प्रमाण पत्र विभाग में जमा नहीं किया।

इन अधिकारियों के नाम हैं

अभिषेक कुमार पांडेय, उमाशंकर, कुमार राजू, रवि शंकर मिश्रा, मुकेश कुमार, जगमोहन गुप्ता, अमित रंजन, श्वेता कुमारी, अभिनव कुमार झा, विनोद कुमार सिंह, शरद चंद्र झुनझुनवाला, सागर कुमार, रविकांत, धनंजय कुमार, प्रियंका कुमारी, गुंजन कुमार, परम प्रकाश नंद, रवि प्रकाश गौतम, पूजा विश्वास, अमर आशीष, अनामिका कुमारी, नवनीत कुमार नवीन, राखी कुमारी, कुणाल किशोर, गौरव कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार एवं प्रवीण ठाकुर।

chat bot
आपका साथी