तेजस्वी यादव का भाजपा पर तंज, कहा- 85 प्रतिशत हिंदुओं को दिखा रहे 15 प्रतिशत का डर, ये है असली पैराडॉक्स

राज्य ब्यूरो पटना बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार को भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि इनकी बातों में ही विरोधाभास है। देश में 85 प्रतिशत हिंदु है लेकिन 15 प्रतिशत लोगों का भय दिखाकर हिंदुओं को डराया जा रहा है।

By Sunil RajEdited By: Publish:Tue, 21 Mar 2023 09:19 PM (IST) Updated:Tue, 21 Mar 2023 09:19 PM (IST)
तेजस्वी यादव का भाजपा पर तंज, कहा- 85 प्रतिशत हिंदुओं को दिखा रहे 15 प्रतिशत का डर, ये है असली पैराडॉक्स
तेजस्वी ने भाजपा पर तंज, 85 प्रशित हिंदू को दिखा रहे 15 प्रतिशत का डर।

राज्य ब्यूरो, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा कि भाजपा की बातों में ही विरोधाभास है। देश में 85 प्रतिशत हिंदु है, लेकिन 15 प्रतिशत लोगों का भय दिखाकर हिंदुओं को डराया जा रहा है। हकीकत यह है कि जो मुद्दा है, उस पर भाजपा नेता के नेता बात ही नहीं करते। आज सबसे अधिक हिंदू ही बेरोजगार हैं, लेकिन इस पर वे बात नहीं करते।

बिहार विधानसभा में स्वास्थ्य विभाग के बजट के दौरान कटौती प्रस्ताव लाने के पहले ही भाजपा सदस्यों ने सदन का बहिष्कार कर दिया और बाहर निकल गए। विपक्ष की अनुपस्थिति में ही तेजस्वी यादव ने अपना बजट भाषण पढ़ा। इसी दौरान तेजस्वी ने भाजपा को विरोधाभासी (पैराडॉक्स) बताया।

तेजस्वी ने पैराडॉक्स का मतलब उदाहरण देते हुए बताया। उन्होंने कहा कि एक छात्र ने शिक्षक से पूछा पैराडॉक्स का क्या मतलब होता है। शिक्षक ने कहा दो व्यक्ति मेरे पास आए। एक साफ सुथरा, दूसरा गंदा। दोनों से कहा गया- जाओ नहाकर आओ। बताओ कौन नहाएगा। छात्र बोलते नहाया व्यक्ति तो शिक्षक गलत कहते। गंदा व्यक्ति नहाएगा तो उसे भी शिक्षक गलत बताते। बार-बार यही सवाल दोहराया जाता है और शिक्षक गलत बताते हैं। अंत में छात्र पूछते हैं तो सही जवाब कैसे पता चलेगा। जिस पर शिक्षक कहते हैं बस यही है पैराडॉक्स का मतलब।

तेजस्वी ने कहा आजकल यही हो गया है। भाजपा नेताओं ने जितना देखा जितना सुना उससे कम समझा और उसे ही सच मान लिया। उन्होंने कहा भाजपा यही कर रही है। जो सच है उस पर बात नहीं हो रही। मिथ्याभास और भ्रम फैलाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी