Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे तेजस्वी? कांग्रेस ने लालू यादव से मिलकर दिया निमंत्रण

Bharat Jodo Yatra राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में तेजस्वी यादव को शामिल होने का निमंत्रण कांग्रेस के द्वारा दिया गया है। भक्त चरण दास कांग्रेस नेताओं के साथ लालू यादव से मुलाकात की। इस दौरान तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Sun, 18 Sep 2022 10:18 PM (IST) Updated:Sun, 18 Sep 2022 10:18 PM (IST)
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे तेजस्वी? कांग्रेस ने लालू यादव से मिलकर दिया निमंत्रण
राहुल गांधी और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, पटना। कांग्रेस ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने रविवार को राजद प्रमुख व पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद से 10 सर्कुलर रोड पर मुलाकात की।

कांग्रेस नेताओं ने मुलाकात के दौरान लालू प्रसाद के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके स्वस्थ, दीर्घायु जीवन की कामना की। मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। इस दौरान दास ने लालू प्रसाद के साथ राबड़ी देवी व तेजस्वी यादव को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस द्वारा आयोजित इस पद यात्रा में प्रतिदिन लाखों लोग शामिल हो रहे हैं। जनता का अपार समर्थन यात्रा को मिल रहा है। दास ने इस दौरान तेजस्वी यादव से भी यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया। मुलाकात के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा, मंत्री अफाक आलम, मुरारी गौतम, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, डा. नरेश कुमार, राजद से रामचंद्र पूर्वे, जय प्रकाश नारायण यादव सहित दूसरे कई नेता मौजूद रहे।

बिहार से नहीं गुजरेगी भारत जोड़ो यात्रा

गौरतलब है कि राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी को जनता का काफी समर्थन भी मिल रहा है। भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई। जानकारी के मुताबिक इस यात्रा के दौरान 3500 किलोमीटर से अधिक का सफर तय किया जाएगा। भारत जोड़ों यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर 12 राज्यों से गुजरेगी और जम्मू कश्मीर में समाप्त होगी। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश होते हुए जम्मू-कश्मीर तक जाएंगे। महत्वपूर्ण यह है कि राहुल की यात्रा बिहार, झारखंड जैसे राज्यों से नहीं गुजरेगी। 

chat bot
आपका साथी