Tejashwi Yadav: '23 सीटों पर चुनाव लड़ने वाला दल...', RJD के परिवर्तन पत्र पर BJP का तंज, तेजस्वी को भी दे डाली नसीहत

राजद द्वारा जारी परिवर्तन पत्र पर भाजपा ने कटाक्ष किया है। पूर्व मंत्री और भाजपा नेता जीवेश मिश्रा ने कहा कि अपने परिवार से बाहर एक भी व्यक्ति को नौकरी नहीं देने वाले आज एक करोड़ लोगों को नौकरी देने की बात कर रहे हैं। इससे बड़ी हास्यास्पद स्थिति क्या हो सकती है कि 23 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली पार्टी देश के लिए घोषणा-पत्र जारी कर रही है।

By Raman Shukla Edited By: Mohit Tripathi Publish:Sat, 13 Apr 2024 08:34 PM (IST) Updated:Sat, 13 Apr 2024 08:34 PM (IST)
Tejashwi Yadav: '23 सीटों पर चुनाव लड़ने वाला दल...', RJD के परिवर्तन पत्र पर BJP का तंज, तेजस्वी को भी दे डाली नसीहत
RJD के परिवर्तन पत्र पर BJP का तंज, तेजस्वी को भी दी नसीहत। (फाइल फोटो)

HighLights

  • उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं ने परिवर्तन पत्र को बताया नाकामियों को छिपाने का पुलिंदा
  • 23 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले दल का देश के लिए घोषणा पत्र जारी करना हास्यास्पद: जीवेश

राज्य ब्यूरो, जागरण, पटना। लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को जारी राजद के परिवर्तन पत्र पर भाजपा ने कटाक्ष किया है। उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने राजद के परिवर्तन पत्र को गुमराह करने वाला बताया है। उन्होंने कहा है कि राजद अपनी नाकामियों को छिपाने और ध्वस्त ट्रैक रिकार्ड पर पर्दा डालने की असफल कोशिश कर रहा है।

विजय सिन्हा ने कहा कि मतदाता इनके चाल, चरित्र एवं चेहरा से पूरी तरह वाकिफ हैं। जमीन के बदले नौकरी और भ्रष्टाचार इनकी पहचान है। दो-दो बार सुधरने का मौका मिलने के बावजूद इनका नेचर नहीं बदला। मौका मिलते ही ये अभी भी 1990 से 2005 का एजेंडा चलाना चाह रहे हैं।

23 सीटों पर चुनाव लड़ने वाला दल...

पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि अपने परिवार से बाहर एक भी व्यक्ति को नौकरी नहीं देने वाले आज एक करोड़ लोगों को नौकरी देने की बात कर रहे हैं। इससे बड़ी हास्यास्पद स्थिति क्या हो सकती है कि 23 सीटों पर चुनाव लड़ने वाला दल देश के लिए घोषणा पत्र जारी कर रहा है।

जीवेश ने भाजपा मीडिया सेंटर में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए तेजस्वी से प्रश्न किया कि 17 महीने उनके पास जो पांच विभाग थे, उन विभागों में उन्होंने कितने लोगों को नौकरी दी।

राजद के परिवर्तन पत्र को भाजपा ने बताया झूठ पत्र

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने कहा है कि राजद ने घोषणा पत्र का नाम 'परिवर्तन पत्र' देकर यह बताना चाहा है कि वह 'कानून के राज' को परिवर्तन कर फिर से 'जंगलराज'' कायम करना चाहता है। राजद को इसका नाम 'झूठ पत्र' रखना चाहिए था, क्योंकि यह 'झूठ का पुलिंदा' है।

प्रभाकर मिश्र ने आगे कहा कि घोषणा पत्र में सिर्फ सपने दिखाए गए हैं। राजद बिहार में 23 और झारखंड में दो सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ रहा है। यह किसी की समझ से परे है कि 25 सीटों पर चुनाव लड़ने वाला दल किस प्रकार अपने वादों को पूरा करेगा।

यह भी पढ़ें: Tejashwi Yadav: 'सावन में मटन और नवरात्र में मछली खाना...' जदयू ने तेजस्वी यादव से पूछे 12 तीखे सवाल

Bihar Politics: 'जब भाजपा ने चाचा को लात मारकर...', तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर फिर कसे तीखे तंज

chat bot
आपका साथी