Bihar Municipal Elections 2022: पटना में मेयर पद के सभी प्रत्‍याशियों के आवेदन सही, अन्‍य पदों के 19 का नामांकन रद

Bihar Municipal Elections 2022 पटना नगर निगम क्षेत्र से मेयर पद के लिए 33 उम्‍मीदवारों ने ताल ठोंकी है। एक भी आवेदन निरस्‍त नहीं किया गया। वहीं डिप्‍टी मेयर और वार्ड पार्षद पद के कई उम्‍मीदवारों का नामांकन रद किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Sep 2022 08:42 AM (IST) Updated:Tue, 27 Sep 2022 08:42 AM (IST)
Bihar Municipal Elections 2022: पटना में मेयर पद के सभी प्रत्‍याशियों के आवेदन सही, अन्‍य पदों के 19 का नामांकन रद
पटना नगर निगम के मेयर पद के लिए 33 दावेदार। सांकेतिक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Municipal Elections 2022: पटना नगर निगम क्षेत्र में महापौर (Mayor), उप महापौर (Deputy Mayor) और वार्ड पार्षद (Ward Councilor) पद के लिए किए गए नामांकन की जांच पूरी हो गई। महापौर पद के लिए 33, उपमहापौर के लिए 16 और वार्ड पार्षद पद के लिए 503 अभ्यर्थियों के आवेदन वैद्य पाए गए। एक उपमहापौर और 18 वार्ड पार्षद उम्‍मीदवारों के आवेदन रद कर दिए गए। 

29 सितंबर को सामने आएगी तस्‍वीर 

निर्वाची पदाधिकारी सह डीडीसी तनय सुल्तानिया की देखरेख में नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी की गई। मेयर पद के लिए नामांकन करने वाले सभी उम्‍मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। वहीं चांदमारी रोड की अनिता चौहान ने डिप्‍टी मेयर प्रत्‍याशी के रूप में नामांकन पर्चा दाखिल किया था। आवेदन में त्रुटियों के चलते उनका नामांकन पत्र रद कर दिया गया है। वहीं 18 वार्ड पार्षद प्रत्‍याशी भी चुनाव लड़ने से वंचित हो गए। अब 27 से 29 सितंबर के बीच नाम वापसी की समय सीमा के बाद मैदान में बचे प्रत्‍याशियों की संख्‍या सामने आएगी। 

पांच बच्चे होने के कारण समीर का रद हो गया नामांकन

पटना नगर निगम के वार्ड 49 से मो. समीर ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। लेकिन उनका नामांकन रद कर दिया गया। कारण यह कि उनके पांच बच्‍चे हैं। 2008 के बाद उनके दो बच्चे हुए। वहीं एक महिला वार्ड पार्षद की उम्‍मीदवारी बाल-बाल बची। प्रस्‍तावक की जन्म तिथि में अंतर पाए जाने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई। मैट्रिक के मूल प्रमाण पत्र में जन्म तिथि सही पाए जाने के आधार पर नामांकन पत्र को वैद्य घोषित किया गया। नामांकन पत्र रद होने की सूचना के बाद महिला वार्ड पार्षद काफी परेशान हो गई थीं।

ये हैं मेयर पद के प्रत्‍याशी

 सीता साहु : बड़ी पटनदेवी, महाराजगंज  डा. मजहबी : आलमगंज, पटना सिटी  रजनी देवी, कुर्जी मोड़  विनीता सिंह : पुनाईचक  रीता रस्तोगी : कचौड़ गली, झाउगंज, पटना सिटी अंजू सिंह : शिकारपुर, पटना सिटी अनुराधा चौधरी : विद्यापति भवन के पीछे आरती सिंह, राजीव नगर कांति देवी, बहादुरपुर हाउसिंग कालोनी कुसुमलता वर्मा, चितकोहरा नूतन कुमारी, गोरियाटोली पिंकी यादव : नवरत्नपुर, पोस्टलपार्क पुष्पलता सिन्हा : पीसी कालोनी, कंकड़बाग पुष्पा देवी : उत्तरी नेहरू नगर  पूनम गुप्ता, बाकरगंज बबीता कुमारी, न्यू बहादुरपुर रोड विनीता कुमारी : हाउसिंग कालोनी, लोहिया नगर मधु मंजरी : राजीव नगर रोड 23 माला सिन्हा : पीसी कालोनी, कंककड़बाग मोसर्रत परवीन : छोटी मस्जिद, करबिगहिया रत्‍ना पुरकायस्थ, वीणा श्री अपार्टमेंट, न्यू पुनाईचक रानी कुमारी, माखनपुर इदगाह रूचि अरोडा : झाउगंज, पटना सिटी विनिता वर्मा, सिद्धेश्वर नगर, पश्चिम मैनपुरा वीणा कुमारी : बिस्कोमान कालोनी वीणा देवी : नंदगोला, पटना सिटी श्‍वेता झा : भागवतनगर श्‍वेता कुमारी : बड़ी पटनदेवी रोड, महाराजगंज सरिता नोपानी : शांति विहार अपार्टमेंट, फ्रेजर रोड सुचित्रा सिंह, कुर्जी सोनी कुमारी : चांदमारी रोड, कंकडबाग स्वाति‍ कानोडिया, जजक टोली, झाउगंज स्वाति अग्रवाल, गांधी सेतु चौक

उप महापौर पद के अभ्यर्थी

1. अंजना गांधी : किलारोड, पटना सिटी

2. डा. नीलम गुप्ता, कांटी फैक्ट्री रोड

3. अंजु देवी : आरएमएस कालोनी, कंकडबाग

4. कंचन देवी, बीएमदास रोड

5. कुमुम देवी : गोलकपुर, महेंद्रु

6. गुड़‍िया कुमारी, शास्त्रीनगर

7. तेजस्वनी ज्योति, चांदपुर बेला

8. बबीता देवी, पटना सिटी, पूर्वी नंदगोला

9. मंजू कुमारी, चुटकिया बाजार

10. ममता देवी : मखदुमपुर, दीघा

11. रानी कुमारी, पीएण्डटी कालोनी किदवईपुरी

12. रेखा कुमारी : दलदली रोड, बाकरगंज

13. रेश्मी : नया गांव, मुसल्लहपुर

14. विभा देवी, छक्कनटोला उत्तरी मंदिरी

15. सीमा कुमारी : अशोक नगर, कंकडबाग

16. सुनीता देवी, दीघा बांसकोठी

chat bot
आपका साथी