Bihar, Kaimur Assembly Election 2020: कोई भारत की एक इंच जमीन भी नहीं ले सकता, बिहार में तेजी से हो रहा विकास : राजनाथ

चुनाव प्रचार करने बिहार आए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बिहार रेजीमेंट के जवानों ने शहादत देकर की आन-बान और शान की रक्षा की। कैमूर में कहा कि बिहार में तेजी से विकास हो रहा है। बड़हरा में तीन तलाक कानून की चर्चा की।

By Bihar News NetworkEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 09:10 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 09:10 PM (IST)
Bihar, Kaimur Assembly Election 2020: कोई भारत की एक इंच जमीन भी नहीं ले सकता, बिहार में तेजी से हो रहा विकास : राजनाथ
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तस्‍वीर।

पटना, जेएनएन : राजग के पक्ष में चुनाव प्रचार करने बिहार आए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार में भाजपा और जदयू को सचिन-सहवाग की जोड़ी की तरह बताया। कहा कि भारत-चीन सीमा पर हालात को लेकर सभी अवगत हैं। गलवान घाटी में बिहार रेजीमेंट ने बलिदान देकर भारत की आन-बान और शान की रक्षा की है। मैं बिहार की उन माताओं को प्रणाम करता हूं, जिनके लाल भारत माता की सुरक्षा के लिए शहीद हो गए। रक्षा मंत्री होने के नाते मैं देशवासियों को यकीन दिलाता हूं कि भारत की एक इंच जमीन पर भी कोई कब्जा नहीं कर पाएगा। कांग्रेस तीन दिन में चीन को बाहर निकालने की बात करती है, लेकिन 1962 में कांग्रेस की ही सरकार थी। राहुल गांधी जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं।

डबल इंजन की सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं

 बुधवार को उन्होंने तीन जनसभाओं को संबोधित किया। कैमूर जिला के भगवानपुर में भोजपुरी में कहा कि बिहार में लालटेन फूट गइल आ ओकर तेल बह गइल बा। बिहार में डबल इंजन की सरकार से विकास हो रहा है। भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं। राजग ने जो वादा किया था वो पूरा किया। 2014 के चुनाव के घोषणा पत्र में कहा गया था कि केंद्र में पूर्ण बहुमत मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर को अनुच्छेद-370 से आजादी दिलाएंगे। बहुमत की सरकार में वैसा हुआ। राम मंदिर बनने का रास्ता भी साफ हो गया। जल्द भव्य मंदिर का निर्माण पूरा होगा।

 लालटेन युग समाप्त अब एलईडी युग:

 आरा के बड़हरा में उन्होंने तीन तलाक कानून की भी चर्चा की। कहा कि राजग सरकार ने सभी धर्मों के साथ न्याय किया। पाकिस्तान से भारत आने वालों को नागरिकता दी। दिल्ली से अब जो राशि सीधे खाते में भेजी जाती है वह पूरी की पूरी पहुंचती है। राजीव गांधी के कार्यकाल की तरह एक रुपये में 15 पैसा ही नहीं पहुंचता। बिहार में लालटेन युग समाप्त है। अब एलईडी युग आ गया है।

अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का किया काम

 भागलपुर जिला के सन्हौला में कहा है कि भारत का विभाजन नहीं होना चाहिए था। भारत के टुकड़े होने के बाद पाकिस्तान में अत्याचार के कारण वहां अल्पसंख्यकों की संख्या दिनों-दिन कम होती गई। भाजपा के चुनावी वादे के अनुसार अब वहां के अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का काम शुरू हो गया है। आजादी के 70 वर्षों बाद यदि नेता जनता से किए गए वादों में से आधा भी पूरा कर लेते तो आज भारत सबसे आगे रहता। नरेंद्र मोदी की सरकार अपने वादे पूरे कर रही। लोग खुद पूर्ववर्ती और मौजूदा सरकार के बीच तुलना कर देख लें।

chat bot
आपका साथी