बिहार चुनाव 2020ः लालू यादव की बेटी बोलीं-राजतिलक की आई बारी, भाई तेजस्वी सब पर भारी

एक्जिट पोल के नतीजे से लालू यादव परिवार में खुशी की लहर है। महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरा तेजस्वी यादव की बहन राजलक्ष्मी ने खुशी का प्रदर्शन इंटरनेट मीडिया पर किया है। छोटी बेटी राजलक्ष्मी ने ट्वीट करके अपने भाई को राजतिलक की तैयारी करने की सलाह दी है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 07 Nov 2020 10:43 PM (IST) Updated:Sat, 07 Nov 2020 10:43 PM (IST)
बिहार चुनाव 2020ः लालू यादव की बेटी बोलीं-राजतिलक की आई बारी, भाई तेजस्वी सब पर भारी
राजद सुप्रीमो लालू यादव व तेजस्वी यादव। -

पटना, जेएनएन। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद एक्जिट पोल के नतीजे से लालू यादव परिवार में खुशी की लहर है। महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरा तेजस्वी यादव की बहन राजलक्ष्मी ने खुशी का प्रदर्शन इंटरनेट मीडिया पर किया है। शनिवार को एक्जिट पोल के प्रारंभिक अनुमान आने के साथ ही लालू प्रसाद की छोटी बेटी राजलक्ष्मी ने ट्वीट करके अपने भाई को राजतिलक की तैयारी करने की सलाह दी है।

राजलक्ष्मी ने पहले ही दे दी शुभकामनाएं

उन्होंने ट्वीट किया- राजतिलक की आई बारी, भाई तेजस्वी सब पर भारी! युवा बिहार, तेजस्वी सरकार! बताते चलें कि राजलक्ष्मी की शादी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के परिवार में हुई है। वह मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई के पोते तेज प्रताप यादव की पत्नी हैं। दोनों की शादी दिल्ली में हुई थी, जिसमें कई हस्तियां शामिल हुई थीं। 

पूरे देश में विकास के गए संदेशः मनोज झा

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि बिहार के चुनाव से पूरे देश में विकास के संदेश गए हैं अब देश के चुनाव स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, खेती-किसानी जैसे मुद्दों पर होंगे। कांग्रेस नेता प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि एक्जिट पोल के नतीजे भी बता रहे हैं कि राज्य की जनता ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। राज्य में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस समेत महागठबंधन के सभी सहयोगी घटकों ने रोजगार को अपना मुद्दा बनाया तो विरोधियों को उसी मुद्दे पर आना पड़ा। यह पहला चुनाव है, जब चुनाव का मुद्दा विपक्ष ने सेट किया।

राजद की विदाई का शिलालेख जनता ने लिखाः वामदल

तीसरे चरण के बाद सामने आए एक्जिट पोल पर वाम नेताओं ने कहा कि महागठबंधन ने जिस एकता का परिचय दिया। हमें उसका लाभ मिला है। राजग की विदाई का शिलालेख जनता ने लिख दिया है। 10 तारीख को यह शिलालेख पूरे बिहार में नजर आएगा। 

chat bot
आपका साथी