बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षाः इस साल 373 छात्र हुए निष्कासित, 11 मुन्ना भाई भी पकड़ाए-भोजपुर अव्वल

बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में सभी जिलों में 373 परीक्षार्थी निष्कासित किए गए 11 मुन्ना भाई पकड़ाए।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Tue, 25 Feb 2020 09:32 AM (IST) Updated:Tue, 25 Feb 2020 09:32 AM (IST)
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षाः इस साल 373 छात्र हुए निष्कासित, 11 मुन्ना भाई भी पकड़ाए-भोजपुर अव्वल
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षाः इस साल 373 छात्र हुए निष्कासित, 11 मुन्ना भाई भी पकड़ाए-भोजपुर अव्वल

पटना, जेएनएन। बिहार बोर्ड की ओर से आयोजित मैट्रिक परीक्षा सोमवार को संपन्न हो गई। परीक्षा के लिए राज्यभर में 1368 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें 15.29 लाख परीक्षार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरा था। पूरी परीक्षा अवधि में सभी जिलों में 373 परीक्षार्थी निष्कासित किए गए, 11 मुन्ना भाई पकड़ाए। सोमवार को दोनों पालियों में एेच्छिक विषयों के तहत उच्च गणित, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, संस्कृत, मैथिली, फारसी, अरबी विषयों तथा गृह विज्ञान, संगीत, नृत्य एवं ललित कला विषयों की परीक्षा संपन्न हुई।

बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक हुई। पूरे राज्य में आयोजित प्रथम पाली की परीक्षा में एेच्छिक विषयों के पेपर में सम्मिलित होने के लिए कुल 9,689 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा था। दूसरे पाली की परीक्षा दोपहर 1:45 बजे से 05:00 बजे तक संपन्न हुई। दूसरी पाली की परीक्षा में शामिल होने के लिए 9,491 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा था।

38 जिलों में बनाए गए थे 1,368 परीक्षा केंद्र

17 फरवरी से आयोजित मैट्रिक परीक्षा के लिए राज्य के सभी 38 जिलों में 1,368 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें शामिल होने के लिए 15 लाख 29 हजार 393 विद्यार्थियों ने फॉर्म भरा था। इनमें 7 लाख 83 हजार 34 छात्राएं एवं 7 लाख 46 हजार 359 छात्र शामिल हैं। मैट्रिक परीक्षा के बेहतर आयोजन के लिए बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर से सभी जिलों के डीएम, एसपी को बधाई दी है।

किस जिले में कितने हुए निष्कासित

भोजपुर - 83 

नालंदा - 43 

गया - 25 

मधेपुरा- 22

रोहतास -18 

मुंगेर - 18 

जमुई -18

पटना- 17

मधुबनी -16 

समस्तीपुर - 12 

अरवल -11 

 सारण - 09

सिवान - 09

औरंगाबाद - 08

नवादा - 07

वैशाली - 07

बेगूसराय - 06

 जहानाबाद - 06  

बक्सर - 05

गोपालगंज - 05

सुपौल - 05

सहरसा - 05 

खगडिय़ा - 03

पश्चिमी चंपारण - 02 

शिवहर - 02 

लखीसराय - 02

दरभंगा - 02 

पूर्वी चंपारण - 02

पूर्णिया - 02

शेखपुरा - 01 

मुजफ्फरपुर - 01

बांका - 01 

कहां कितने मुन्नाभाई पकड़े गए :

गया - 04 

मधुबनी - 04 

नवादा - 02

रोहतास - 01

chat bot
आपका साथी