Bihar Assembly Election : उपेंद्र कुशवाहा ने फिर कहा,सीटों के जल्दी बंटवारे का महागठबंधन को मिलेगा लाभ

Bihar Assembly Election कुशवाहा ने गुरुवार को पार्टी दफ्तर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं व नेताओं को सदस्यता दिलायी। मौके पर फिर दोहराया कि महागठबंधन में सीटों का बंटवारा जल्द हो।

By Bihar News NetworkEdited By: Publish:Thu, 27 Aug 2020 07:19 PM (IST) Updated:Thu, 27 Aug 2020 11:41 PM (IST)
Bihar Assembly Election : उपेंद्र कुशवाहा ने फिर कहा,सीटों के जल्दी बंटवारे का महागठबंधन को मिलेगा लाभ
Bihar Assembly Election : उपेंद्र कुशवाहा ने फिर कहा,सीटों के जल्दी बंटवारे का महागठबंधन को मिलेगा लाभ

पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Assembly Election:  राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने गुरुवार को पार्टी दफ्तर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कई नेताओं को सदस्यता दिलायी। इस अवसर पर उपेंद्र कुशवाहा ने फिर कहा कि महागठबंधन में सीटों का बंटवारा जल्द हो। इससे विपक्ष को चुनाव में ज्यादा लाभ मिल सकेगा। सीट बंटवारे में देरी होने से चुनाव में महागठबंधन को ही नुकसान होगा। बता दें कि बुधवार को ही उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि महागठबंधन में सीट बंटवारे में देरी होने से गठबंधन को नुकसान होगा। सीट बंटवारे को लेकर अब सभी घटक दलों को मिलकर स्‍पष्‍ट हो जाना चाहिए। सीट बंटवारा नहीं होने के कारण नेताओं और कार्यकर्ताओं में उलझन है। उन्‍होंने कहा कि रालोसपा विष पीने को भी तैयार है मगर सीट बंटवारे पर मंथन हो जाना चाहिए। जो अमृत निकले उसे सभी घटक दल मिलकर बांट लें । जो विष निकलेगा रालोसपा पी लेगा। उन्‍होंने कहा कि अब महागठबंधन के सभी दलों को भी तत्परता दिखानी चाहिए.उन्‍होंने जीतन राम मांझी के गठबंधन से चले जाने पर दुख भी जताया था।

अपने कार्यकर्ताओं को 243 सीटों पर तैयारी रखने कहा

कुशवाहा ने अपने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर मजबूत तैयारी रखें, तभी महागठबंधन में हमें अधिक तरजीह मिलेगी। गुरुवार को पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के महागठबंधन से अलग होने पर कुशवाहा ने कहा कि मांझी जी हड़बड़ा कर महागठबंधन से बाहर चले गए। राजद, कांग्रेस, रालोसपा और वीआइपी एकजुट है। सीटों के तालमेल पर भी घटक दलों के बीच सकारात्मक बात चल रही है।

उन्होंने चुनाव में शिक्षा सुधार को मुद्दे के रूप में शामिल करने पर जोर दिया। कहा कि 5 से 11 सितंबर तक राज्य में शिक्षा सुधार सप्ताह मनाया जाएगा। इसका थीम 'शिक्षा सुधार-बनाएं बटन दबाने का पहला आधार' होगा।

chat bot
आपका साथी