BJP केंद्रीय कमेटी का बड़ा फैसला: बिहार से सीपी ठाकुर की जगह बेटे विवेक जाएंगे राज्यसभा

राज्‍यसभा चुनाव को ले बीजेपी केंद्रीय कमेटी ने बिहार से उम्‍मीदवार का फैसला कर दिया है। राज्‍यसभा में कार्यकाल पूरा कर रहे सीपी ठाकुर की जगह उनके बेटे विवेक ठाकुर उम्‍मीदवार होंगे।

By Amit AlokEdited By: Publish:Wed, 11 Mar 2020 07:59 PM (IST) Updated:Wed, 11 Mar 2020 10:37 PM (IST)
BJP केंद्रीय कमेटी का बड़ा फैसला: बिहार से सीपी ठाकुर की जगह बेटे विवेक जाएंगे राज्यसभा
BJP केंद्रीय कमेटी का बड़ा फैसला: बिहार से सीपी ठाकुर की जगह बेटे विवेक जाएंगे राज्यसभा

पटना, स्‍टेट ब्‍यूरो। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार से राज्यसभा चुनाव के प्रत्याशी (Rajya Sabha Election Candidate) के नाम का एलान कर दिया है। राज्यसभा का अपना कार्यकाल पूरा कर चुके डॉ. सीपी ठाकुर (Dr. CP Thakur) की जगह बीजेपी ने उनके पुत्र विवेक ठाकुर (Vivek Thakur) को उच्च सदन में भेजने का फैसला किया है।

पार्टी ने तय किया विवेक ठाकुर का नाम

बिहार बीजेपी के राज्यसभा के दो सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इनमें एक हैं डॉ. सीपी ठाकुर और दूसरे हैं आरके सिन्हा (RK Sinha)। वर्तमान में विधानसभा में बीजेपी विधायकों की मौजूद संख्या के आधार पर पार्टी किसी एक को ही राज्यसभा भेज सकती है। पार्टी ने इसके लिए विवेक का नाम तय किया है।

लड़ा विधानसभा चुनाव, एमएलसी रहे

विवेक ठाकुर राजनीति में कोई अनजान चेहरा नहीं हैं। वे बिहार के ब्रह्मपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। बतौर बीजेपी प्रत्‍याशी, तब विवेक को पराजय का सामना करना पड़ा था। वे एक वर्ष तक बिहार विधान परिषद के सदस्य (MLC) भी रह चुके हैं।

सक्रिय राजनीति में हो चुके 24 साल

करीब 24 साल से बीजेपी में विभिन्‍न पदों पर रहते आए विवेक भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा इसके बाद राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य रह चुके हैं। बीजेपी में वे युवा मोर्चा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी बनाए गए। इस पद पर रहते हुए वे गुजरात, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल के प्रभारी रहे।

विवेक ठाकुर- जीवन परिचय

- नाम: विवेक ठाकुर।

- जन्म: 1969

- स्‍कूली शिक्षा: संत माइकल हाई सकूल, पटना।

- उच्‍च शिक्षा: किरोड़ीमल कॉलेज (दिल्ली विवि) से राजनीति विज्ञान में स्नातक, पटना विधि विश्वविद्यालय से कानून में स्‍नातक, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड से एमबीए।

- 24 वर्ष से बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता।

- भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष, इसके बाद राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य बने।

- बीजेपी की राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश और युवा मोर्चा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए। गुजरात, हिमाचल और पश्चिम बंगाल के प्रभारी रहे।

- बक्सर के ब्रह्मपुर से विधानसभा प्रत्याशी बने।

- बिहार विधान पार्षद रहे।

chat bot
आपका साथी