दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली की हॉट किसिंग जोड़ी मचा रही धूम

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी भोजपुरी फिल्मों की सबसे हॉट जोड़ी है। इनकी फिल्म निरहुआ सटल रहे, सिनेमाघरों में धूम मचा रही है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Mon, 27 Mar 2017 10:09 AM (IST) Updated:Mon, 27 Mar 2017 11:38 PM (IST)
दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली की हॉट किसिंग जोड़ी मचा रही धूम
दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली की हॉट किसिंग जोड़ी मचा रही धूम

पटना [काजल]। दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' भोजपुरी के मात्र एक ऐसे एक्टर हैं, जिनके नाम से भोजपुरी की कई फिल्में बन चुकी हैं। ये सभी फिल्में काफी हिट भी रही हैं। आजकल सिनेमाघरों में इनके नाम की एक फिल्म ने धूम मचा रखी है, नाम है- निरहुआ सटल रहे। यह फिल्म इस साल की सुपर हिट भोजपुरी फिल्म होगी, एेसा अनुमान लगाया जा रहा है।

निरहुआ के नाम पर बनी कई फिल्में

निरहुआ के नाम पर अब तक कई भोजपुरी फिल्में बन चुकी हैं। 'निरहुआ भईल आशिक आवारा', 'निरहुआ रिक्शावाला', 'निरहुआ रिक्शावाला 2', 'निरहुआ हिन्दुस्तानी', 'निरहुआ हिन्दुस्तानी 2', 'निरहुआ एक्सप्रेस', 'निरहुआ चलल ससुराल', 'निरहुआ चलल ससुराल 2' और निरहुआ चलल ससुराल 3 आने वाली है। 2014 में आई फिल्म निरहुआ हिन्दूस्तानी को यू-ट्यूब पर एक करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं। यह भोजपुरी फिल्मों का रिकॉर्ड है।

अल्बम के बाद अब फिल्म भी

करीब 13 साल पहले भोजपुरी में एक अल्बम आया था ' निरहुआ सटल रहे ', इस अल्बम ने तब ऐसी धूम मचाई थी कि भोजपुरी संगीत के इतिहास में सबसे ज़्यादा कैसेट बिक्री का एक रिकॉर्ड बन गया और अब इसी नाम से एक फिल्म भी बड़े परदे पर धूम मचा रही है।

भोजपुरी के सीरियल किसर हैं निरहुआ

हर फिल्म इंडस्ट्री में एक न एक सीरियल किसर होता है। पर, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में जो भी बड़ा एक्टर है, वह और सबकुछ के अलावा एक सीरियल किसर तो होता ही है। इसमें भी एक नाम ऐसा है, जो सबसे ज्यादा चर्चित है। इस एक्टर के फिल्म में होने का मतलब ही होता है कि एक्ट्रेस को किसिंग सीन तो देना ही होगा।

कई किसिंग सीन्स हैं निरहुआ सटल रहे में

इनको भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का इमरान हाशमी कहा जाता है। वैसे तो इनकी जोड़ी कितनी ही एक्ट्रेसेज के साथ बनी और चर्चित भी हुई।हाल ही में आम्रपाली दुबे को भोजपुरी फिल्मों की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री का खिताब दिया गया है। अपनी फिल्म निरहुआ सटल रहे में भी आम्रपाली ने सीरियल किसर दिनेशलाल यादव निरहुआ के साथ एक से बढ़कर एक किसिंग सीन दिये हैं। 

भोजपुरी की सबसे सफल जोड़ी, निरहुआ-आम्रपाली

यह भी सही है कि इस जोड़ी ने भोजपुरी में कुछ गंभीर विषयों पर फिल्म दिये हैं, पर यह भी सच है कि इनकी फिल्मों में किसिंग-स्मूचिंग सीन भी कम नहीं होते हैं। खासकर, निरहुआ की फिल्म में तो एक्ट्रेस कोई भी हो, उसे किसिंग तो करना ही पड़ता है। भोजपुरी फिल्मों में यह जोड़ी आजकल सनसनी मचा रही है।

कभी करते थे छोटे स्टेज शो

दिनेश लाल सिंगिंग के दिनों में छोटे स्टेज शो करते थे। वह जागरण और दूसरे कार्यक्रम में गाना गाते थे। इसके बाद एक एलबम आया। एलबम के सफलता के बाद दिनेश की डिमांड बढ़ने लगी। एक के बाद एक एलबम आने लगे। इसके बाद दिनेश को फिल्मों में काम करने का ऑफर मिला। पहली फिल्म 'चलत मुसाफिर मोह लियो रे' में काम किया। सफलता मिलने के बाद दिनेश निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्रोडक्शन हाउस चलाने लगे।

निरहुआ नाम पड़ने का कारण

दिनेश लाल यादव पहले भोजपुरी के सिंगर थे। इसी दौरान इनका एक एलबम आया 'निरहुआ सटल रहे'। यह काफी लोकप्रिय हुआ। इसके बाद इस एक्टर को लोग 'निरहुआ' के नाम से पुकारने लगे। असली नाम से अधिक लोग इस एक्टर को 'निरहुआ' के नाम से जानते हैं।

निरहुआ के साथ आम्रपाली की जोड़ी को पसंद करते हैं दर्शक

दिनेश लाल की अबतक सैकड़ों फिल्में आ चुकी हैं। इसमें सबसे अधिक भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली के साथ काम किया है। दोनों की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं। यही कारण है कि फिल्म बनाने वाले दोनों को एक साथ अपनी फिल्मों में रखते हैं।

chat bot
आपका साथी