पवन सिंह को छोड़ इस हीरो के साथ इश्क लड़ा रही है अक्षरा

पवन सिंह के साथ कई हिट फिल्में देने वाली अक्षरा सिंह इन दिनों खेसारीलाल के साथ इश्क लड़ा रही हैं। इनकी फिल्म दिलवाला पर्दे पर धमाल मचा रही है।

By Ravi RanjanEdited By: Publish:Tue, 25 Jul 2017 01:56 PM (IST) Updated:Tue, 25 Jul 2017 11:53 PM (IST)
पवन सिंह को छोड़ इस हीरो के साथ इश्क लड़ा रही है अक्षरा
पवन सिंह को छोड़ इस हीरो के साथ इश्क लड़ा रही है अक्षरा

पटना [जेएनएन]। भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के साथ कई हिट फिल्में देने वाली अदाकारा अक्षरा सिंह आजकल खेसारीलाल यादव के साथ इश्क लड़ा रही हैं। पिछले दिनों सोशल मीडिया में इस बात को लेकर खेसारीलाल और पवन सिंह की बीच खटपट सुर्खियों में रही।

खेसारीलाल यादव और सिजलिंग अदाकारा अक्षरा सिंह की जोड़ी का जलवा 21 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म 'दिलवाला' में देखने को मिल रहा है। सतीश जैन निर्देशित ‘दिलवाला’  यह फिल्म अब भोजपुरिया सिनेमा में रिकॉर्ड कायम करने की ओर अग्रसर हैं।

खेसारीलाल यादव और अक्षरा सिंह की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में कामयाब जोड़ी के रूप में देखी जाती है। इनकी ऑन स्क्रीन कमेस्‍ट्री को लोगों ने बहुत पसंद किया है, जिस वजह से फिल्म निर्माताओं ने दोनों को लेकर कई फिल्म बनाई हैं।

फिल्म ‘दिलवाला’ कई मायनों में खास है, क्योंकि इस फिल्म के रिलीज पर विवादों का ग्रहण लग चुका था। इस दौरान अभिनेत्री अक्षरा सिंह को लेकर पिछले दिनों सोशल मीडिया में फिल्म के अभिनेता खेसारीलाल यादव और पवन सिंह की बीच खटपट सुर्खियों में रही।

बावजूद इसके खेसारीलाल और अक्षरा की केमेस्‍ट्री को पसंद करने वाले दर्शकों ने एक लंबे इंतजार के बाद फिल्‍म ‘दिलवाला’ देखने को मिल रही है, तो हिट होना ही था। भोजपुरी फिल्‍मों के जानकारों का मानना है कि एक खेसारीलाल और अक्षरा की स्थापित जोड़ी, फिर विवादों का साया और फिल्म की मजबूत पटकथा ने ‘दिलवाला’ को हिट बना दिया। इस फिल्म रिलीज के बाद दर्शकों ने न सिर्फ फिल्‍म को सराहा, बल्कि खेसारी और अक्षरा के रोमांस को भी लोगों ने पसंद किया।   

यह भी पढ़ें: 'सिपाही' का ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर लिपलॉक करते दिखेंगे निरहुआ-अाम्रपाली

इससे पहले फिल्म का ट्रेलर को यू-टयूब पर लोगों ने खूब पसंद भी किया। वहीं, इस फिल्म के गानों भी लोकप्रिय हो चुके हैं। फिल्म में खेसारीलाल यादव  के साथ अक्षरा सिंह, किरण यादव, शिखा चितांबरे, प्रिया सिंह, संजय पाण्डेय की प्रमुख भूमिका है। फिल्म के गीत लिखें हैं प्यारेलाल यादव, श्याम देहाती व आजाद सिंह ने, वही मधुर संगीत हैं धुंघरू का। फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

यह भी पढ़ें: पवन सिंह को छोड़ इस हीरो के साथ इश्क लड़ा रही है अक्षरा, देखें तस्वीरें...

chat bot
आपका साथी