पवन सिंह का गाना 'मोहब्बत अब बेचाता' रिलीज, बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल का अंदाज आया याद

Bhojpuri news भोजपुरी कलाकार पवन सिंह का नया गाना मोहब्बत अब बेचाता शुक्रवार को सारेगामा हम भोजपुरी पर रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है। इस में पवन सिंह के साथ काव्या सिंह चौधरी नजर आ रही हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Fri, 30 Apr 2021 11:06 AM (IST) Updated:Fri, 30 Apr 2021 11:06 AM (IST)
पवन सिंह का गाना 'मोहब्बत अब बेचाता' रिलीज, बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल का अंदाज आया याद
'मोहब्बत अब बेचाता' गाने में के एक दृश्य में पवन सिंह व काव्या सिंह चौधरी।

ऑनलाइन टीम, पटना। भोजपुरी कलाकार पवन सिंह का नया गाना 'मोहब्बत अब बेचाता' शुक्रवार को सारेगामा हम भोजपुरी पर रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है। इस में पवन सिंह के साथ काव्या सिंह चौधरी नजर आई हैं, जो पहले पवन से प्यार करती हैं। मगर भाई के हत्या के बाद वह पवन की जानी दुश्मन बन जाती हैं। लेकिन पवन उससे तब भी प्यार करता है। 

सैड सॉन्ग है, लेकिन बेहद रोचक

गाने की शुरुआत पंचायत से होते ही पवन सिंह की एंट्री बेहद शानदार धमाकेदार होती है। इस गाने में पवन सिंह का पावर खूब देखने को मिल रहा है, जो उनके चाहने वालों को भी पसन्द आ रहा है। यूं तो यह एक सैड सॉन्ग है, लेकिन बेहद रोचक है। यूं कह लें कि जिस तरह से इन दिनों हिंदी में जुबिन नौटियाल रीमेक गाने बना रहे हैं, उसी अंदाज में पवन का यह ओरिजनल गाना है।

पवन सिंह का अब तक का सबसे भव्य गाना

'मोहब्बत अब बेचाता' गाना आपको अपनी ओर आकर्षित करने वाला लाजवाब गाना है। पवन सिंह का यह अब तक का सबसे भव्य गाना है। गीत अर्जुन अकेला और संगीत छोटू रावत का है। इस गाने में स्क्रीन प्ले और डायरेक्शन बिभांशु तिवारी ने किया है। स्टोरी और डायलॉग धीर-धीरेंद्र का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। गाने में पवन - काव्या के साथ सरपंच की भूमिका में कमलकांत मिश्रा, जफर खान, संतोष सिंह, अमित सिंह, जुबैर शाह, बंटी सिंह, चंचल ब्रदर्स और शेरा हैं।

chat bot
आपका साथी