बचपन की याद दिलाता है भैया दूज: शत्रुघ्न सिन्हा

बॉलीवुड के शॉट गन और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को भैया दूज बचपन की यादों ओर ले जाता है। शत्रुघ्न सिन्हा शनिवार को त्योहार के

By Mrityunjay Kumar Edited By: Publish:Sat, 25 Oct 2014 05:49 PM (IST) Updated:Sat, 25 Oct 2014 05:52 PM (IST)
बचपन की याद दिलाता है भैया दूज: शत्रुघ्न सिन्हा

पटना। बॉलीवुड के शॉट गन और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को भैया दूज बचपन की यादों ओर ले जाता है। शत्रुघ्न सिन्हा शनिवार को त्योहार के अवसर पर अपनी बड़ी बहन अन्नपूर्णा सिन्हा के घर पहुंचे थे। इस मौके पर बहन ने उनके माथे पर तिलक लगाया और मिठाई खिलाई।

सिन्हा ने अपनी बचपन की यादों को साझा करते हुए कहा कि हम भाई- बहन दूसरों की तरह ही एक दूसरे को प्यार भी करते थे और लड़ते- झगड़ते भी थे। भैया दूज के दिन भी कभी-कभी लड़ाई हो जाती थी। बड़ी होने कारण घर में उसका ज्यादा सम्मान है। सोनाक्षी सबसे ज्यादा अपनी बुआ के ही करीब है। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा इस दिन यहां पहुंचने की कोशिश करता हूं। भैया दूज मनाने बाद शत्रुघ्न सिन्हा बहन के के साथ चित्रगुप्त मंदिर भी गए।

chat bot
आपका साथी