बिहार में आठ-नौ जनवरी को बंद रहेंगे बैंक, जानिए वजह

बिहार में दो दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। बैंक ऑफ बड़ौदा में विजया बैंक और देना बैंक के मर्जर को लेकर बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने आठ-नौ जनवरी को बैंक बंद रखने का फैसला किया है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Fri, 04 Jan 2019 06:20 PM (IST) Updated:Fri, 04 Jan 2019 07:44 PM (IST)
बिहार में आठ-नौ जनवरी को बंद रहेंगे बैंक, जानिए वजह
बिहार में आठ-नौ जनवरी को बंद रहेंगे बैंक, जानिए वजह

पटना, जेएनएन। आठ और नौ जनवरी को राज्य के बैंक बंद रहेंगे। केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने हड़ताल का आह्वान किया है। इसमें बैंक कर्मचारियों के संगठन भाग लेंगे। साथ ही वामपंथी और कांग्रेस से जुड़े अधिकारियों की यूनियन भी इसमें भाग लेगी। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन हड़ताल से अलग रहेगी। हालांकि इसने हड़ताल को नैतिक समर्थन दिया है। इस कारण दो दिनों तक बैंक पूर्ण रूप से बंद रहने की संभावना है। 

बैंक ऑफ बड़ौदा में विजया बैंक और देना बैंक के मर्जर पर केंद्रीय कैबिनेट की मुहर लगने के बाद बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों में आक्रोश है। इससे पूर्व विलय का फैसला वापस लेने की मांग पर देशभर के बैंक अधिकारी और कर्मचारी 26 दिसंबर को हड़ताल पर रहे। इस कारण बैंकों में कामकाज ठप था।

इसके पूर्व 21 दिसंबर को ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन के आह्वान पर 90 फीसद बैंक अधिकारी हड़ताल पर रहे थे तथा अन्य ने नैतिक समर्थन दिया था। इस कारण 21 से 26 दिसंबर के बीच सिर्फ 24 को बैंक खुले थे।

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि कन्फेडरेशन नैतिक समर्थन देगा। बैंकों में कामकाज पूर्णरूप से ठप रहेगा। केंद्र सरकार बैंकों के हित में फैसला ले। अन्यथा बैंकों की स्थिति दयनीय हो जाएगी। विलय से समस्या का निदान नहीं होने वाला है।

chat bot
आपका साथी