बिहार में फिर हुआ एलियन का जन्म, देखते ही डर गई मां

बिहार में एक और एलियन जैसे बच्चे का जन्म हुआ है। ताजा मामला पूर्वी चंपारण के चकिया का है। बच्चे को देखते ही मां भी डर गई। इसके कुछ दिनों पहले पटना में भी ऐसे बच्चे का जन्म हुआ था।

By Amit AlokEdited By: Publish:Thu, 02 Feb 2017 08:19 PM (IST) Updated:Fri, 03 Feb 2017 11:01 PM (IST)
बिहार में फिर हुआ एलियन का जन्म, देखते ही डर गई मां
बिहार में फिर हुआ एलियन का जन्म, देखते ही डर गई मां

पटना [जेएनएन]। बिहार में कुछ दिनों के अंतराल पर एलियन जैसे दूसरे बच्चे का जन्म हुआ है। कुछ दिनों पहले पटना के पालीगंज में एलियन जैसे एक बच्चे केे जन्म की खबर सुर्खियों में थी। ताजा मामला पूर्वी चंपारण में चकिया अनुमंडल के रेफरल अस्पताल का है, जहां बुधवार को एक महिला ने एलियन जैसा दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया।

जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण के बांसघाट पंचायत के नोनिया टोला की निवासी एक महिला ने अस्पताल में एक अजीबोगरीब शक्ल के बच्चे को जन्म दिया। उसे देखकर अस्पताल कर्मी भी हतप्रभ रह गए। बच्चे को देखकर महिला भी डर गई। बच्चे का चेहरा व आंखें काफी बड़ी हैं, वहीं सिर है ही नहीं।

देखते-देखते यह बात फैल गई कि अस्पताल में दूसरे ग्रह के जीव का जन्म हुआ है। फिर क्या था, उसे देखने के लिए भीड़ जमा हो गई ।

यह भी पढ़ें: AMAZING : पटना में दूर ग्रह से आए एलियन, आसमान में दिखी उड़न तश्तरी!

अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राजीव रंजन एवं डॉ. आरएन मल्लिक ने बताया कि बच्चे में ऐसा परिवर्तन मां-बाप के जीन में हुए म्यूटेशन के कारण हुआ हो सकता है। बच्चे के शरीर के अंगों का पूरी तरह विकास नहीं हो सका है। चिकित्सकों के अनुसार ऐसे बच्चे दो-तीन दिनों तक ही जीवित रह पाते हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार में एलियन जैसे अद्भुत बच्चे का हुआ जन्म, देखने वालों लगा रहा तांता

विदित हो कि हाल ही में पटना के पालीगंज अस्पताल में भी एक महिला ने एलियन जैसे बच्चे को जन्म दिया था। महिला पालीगंज के आजिम नगर कॉलनी की रहने वाली है। उस बच्चे के अजीबोगरीब शक्ल व शरीर को भी देखकर मां डर गई थी। उस बच्चे का रंग जहां हरा था, वहीं उसके शरीर पर कछुए की तरह धारीदार आकृति बनी हुई थी। सिर भी पूर्ण रूप से विकसित नहीं था। मुंह काफी बड़ा था, लेकिन कानों व आंखों का विकास नहीं हुआ था।

chat bot
आपका साथी