ये हैं भोजपुरी फिल्मों की सबसे महंगी एक्ट्रेस, जानिए

भोजपुरी की फेमस और चुलबुली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे सबसे महंगी अदाकारा हैं। एक फिल्म के लिए वो करीब सात से नौ लाख रुपये लेती हैं।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Sat, 22 Jul 2017 03:05 PM (IST) Updated:Sun, 23 Jul 2017 09:29 PM (IST)
ये हैं भोजपुरी फिल्मों की सबसे महंगी एक्ट्रेस, जानिए
ये हैं भोजपुरी फिल्मों की सबसे महंगी एक्ट्रेस, जानिए

 पटना [जेएनएन]। भोजपुरी फिल्मों की बेस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस का अवार्ड जीत चुकीं आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्मों की सबसे महंगी अदाकारा हैं। उनकी फीस सभी अभिनेत्रियों  से ज्यादा है। आम्रपाली दुबे एक फिल्म के लिए करीब सात से नौ लाख रुपये लेती हैं। फीस वसूलने के मामले में आम्रपाली अभी नंबर वन की पोजिशन पर हैं।

आम्रपाली ने मुंबई के भावन कॉलेज से पढाई की है और कॉलेज के दिनों में उन्होंने फिल्मों के लिए अॉडिशन देना शुरू कर दिया था। इस दौरान उन्होंने मॉडलिंग भी किया।

अाम्रपाली की सबसे ज्यादा और सफल फिल्में दिनेश लाल यादव के साथ आई हैं। आम्रपाली के को-स्टार दिनेश लाल यादव भी मानते हैं कि वे काफी बिंदास और ओपेन माइंडेड हैं। उन्होंने बताया कि एक शब्द में अगर आम्रपाली के लिए कहा जाए तो इतना ही कहेंगे कि वो खुद में मस्तीखोर कहलाना पसंद करेंगी। उन्होंने बताया था कि भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग ज्यादातर 30 से 40 दिनों तक चलती है।

यह भी पढ़ें: प्रेमिका चढ़ी पुलिस के हत्थे, छुड़ाने आये प्रेमी का हुआ ये हाल

आम्रपाली के पिता उनको डॉक्टर बनाना चाहते थे लेकिन आम्रपाली का मन पढाई में नहीं लगता था। जब कॉलेज जाने की उम्र हुई तो उन्होंने अॉडिशंस देना शुरू कर दिया और मॉडलिंग के बाद एक्ट्रेस बन गईं।

यह भी पढ़ें: बारह वर्षों तक रखा अपनी साली को साथ, मन भर गया तो कही ये शर्मनाक बात

chat bot
आपका साथी