बिहार में फिर डांस पार्टी में फायरिंग, स्‍टेज पर ही डांसर की मौत, अफरातफरी

बिहार में एक बार फिर शादी समारोह में चल रहे डांस में फायरिंग हुई। इस बार यह घटना रोहतास में हुई है। गोली लगने से स्‍टेज पर डांसर की मौत हो गई। इसके पहले ऐसी घटना सहरसा में हुई थी

By Rajesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 06 Apr 2019 04:22 PM (IST) Updated:Sat, 06 Apr 2019 04:22 PM (IST)
बिहार में फिर डांस पार्टी में फायरिंग, स्‍टेज पर ही डांसर की मौत, अफरातफरी
बिहार में फिर डांस पार्टी में फायरिंग, स्‍टेज पर ही डांसर की मौत, अफरातफरी

बक्सर, जेएनएन। ​बिहार के सहरसा में पिछले दिनों शादी समारोह में चल रहे डांस में फायरिंग हुई, जिसमें डांसर की स्टेज पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद भी प्रशासन ने सबक नहीं लिया। अब बिहार के रोहतास में स्टेज पर हुई फायरिंग में डांसर की मौत हो गई। उस समय भोजपुरी का अश्लील सांग 'जले दोनों इंडिकेटर...' बज रहा था। इसी दौरान यह घटना हुई। 

जानकारी के अनुसार बक्सर के इटाढ़ी गांव से रोहतास के दिनारा में बारात गयी थी। इसमें डांस का कार्यक्रम चल रहा था। भोजपुरी गीत 'जले दोनों इंडिकेटर...' पर डांसर का डांस चल रहा था। तभी एक युवक स्टेज पर चढ़ गया और डांस करने लगा। इससे आक्रोशित होकर दूसरे युवक ने कट्टे से गोली चला दी। युवक के बजाय वह गोली सीधे नर्तकी के सिर में जा लगी। स्टेज पर ही नर्तकी ने दम तोड़ दिया। 

इटाढ़ी के छोटक सिंह के पुत्र की बारात दिनारा गयी हुई थी। इसमें दर्जन भर डांसर डांस कर रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दरवाजे पर बारात लगने के बाद शामियाने में महफ़िल सजी हुई थी। बाराती सहित स्थानीय गांव के भी दर्शकों की काफी भीड़ डांस देखने के लिए लगी हुई थी। अपने अपने पसंद के गाना पर लोग डांस करा रहे थे। 

तभी देर रात उत्साहित युवक स्टेज पर चढ़कर डांसरों के संग डांस करने लगे। इसी बीच नीचे से एक युवक ने डांस करने वाले युवक को निशाना बना कर गोली दाग दी। लेकिन वह गोली डांसर को जा लगी। घटना होते ही लोगोंं ने गोली चलाने वाले को दबोच लिया। उसे मारपीट कर दिनारा पुलिस को सौंप दिया। गोली चलाने वाला युवक दिनारा का ही रहनेवाला है। 

बता दें कि हाल ही में बिहार के सहरसा में शादी समारोह में डांस चल रहा था। स्‍टेज पर सपना चौधरी का गाना चल रहा था, तभी एक युवक ने रुपया उड़ाकर फायरिंग कर दी। गोली सीधे डांसर को जा लगी और उसकी स्‍टेज पर ही मौत हो गई थी। 

chat bot
आपका साथी