बिहार में 9 IPS का तबादला, सुनील कुमार बने पटना के IG, सिटी SP भी बदले गए

बिहार में 9 आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। शुक्रवार को इसका नोटिस जारी कर दिया है। सुनील कुमार को पटना का नया आइजी बनाया गया है. देखें नोटिफिकेशन की यहां पूरी लिस्‍ट...

By Rajesh ThakurEdited By: Publish:Fri, 08 Feb 2019 05:32 PM (IST) Updated:Fri, 08 Feb 2019 07:38 PM (IST)
बिहार में 9 IPS का तबादला, सुनील कुमार बने पटना के IG, सिटी SP भी बदले गए
बिहार में 9 IPS का तबादला, सुनील कुमार बने पटना के IG, सिटी SP भी बदले गए
पटना, जेएनएन। बिहार में 9 आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। शुक्रवार को इसका नोटिस जारी कर दिया है। सुनील कुमार को पटना का नया आइजी बनाया गया है. सुनील कुमार पहले मुजफ्फरपुर के आइजी थे। वहीं नैयर हसनैन खान अब मुजफ्फरपुर के आइजी होंगे। उनका पटना से मुजफ्फरपुर तबादला किया गया है। इसी तरह 2009 बैच के आईपीएस अभिनव कुमार को पटना का नया सिटी एसपी (वेस्ट) बनाया गया है. जबकि, पटना ग्रामीण एसपी की जिम्‍मेवारी संजय कुमार सिंह को दी गई है। यहां देखें नोटिफिकेशन की पूरी लिस्‍ट -  

chat bot
आपका साथी