पशुपालन के लिये 60 महिला किसानों को मिला लोन

सुधा डेयरी के माध्यम से काब गांव में 60 महिला किसानों के बीच पशुपालन के लिए लोन का वितरण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 08:53 AM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 08:53 AM (IST)
पशुपालन के लिये 60 महिला किसानों को मिला लोन
पशुपालन के लिये 60 महिला किसानों को मिला लोन

दुल्हिन बाजार। सुधा डेयरी के माध्यम से काब गांव में 60 महिला किसानों के बीच पशुपालन के लिए लोन का वितरण किया गया। मध्य बिहार ग्रामीण बैंक काब के सौजन्य से महिला काब दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति ने महिला किसानों के बीच लोन मुहैया कराया। लोन पाकर महिला किसान भी खुश थीं। महिलाओं ने कहा कि इससे जीविकोपार्जन में मदद मिलेगी।

बैंक प्रबंधक जाफर हुसैन ने बताया कि गव्य विकास योजना के तहत मिलने वाली योजनाओं में महिलाओं की सक्रियता बढ़ी है। पशुपालन की ओर उनकी सक्रियता बढ़ना शुभ संकेत है। औसत दुग्ध उत्पादन की क्षमता भी लगातार आसपास के डेयरी में बढ़ रही है। आगे भी महिलाओं को लोन दिया जाएगा। मौके पर डेयरी सचिव सुमित्रा देवी, अध्यक्ष किरण देवी, कुंदन शर्मा, सहायक प्रबंधक दीपेन्द्र शर्मा, महिला किसान सरोजा देवी, आशा देवी, बिन्दा देवी आदि कई मौजूद थीं। शोकसभा कर समाजसेवी को दी श्रद्धांजलि: पटना सिटी: भारत विकास परिषद पटना सिटी शाखा के उपाध्यक्ष सह संस्कार भारती पाटलिपुत्र इकाई के अध्यक्ष सह समाजसेवी बासुकीनाथ दास उर्फ लालजी को चिमनी घाट स्थित आवास पर व्यापारियों तथा समाजसेवियों ने बुधवार को पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। भाई विश्वनाथ दास, केशव दास, शंभूनाथ दास, माधव दास ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। लोगों ने कहा कि वे काफी मिलनसार व्यक्ति थे।

वक्ताओं ने बताया कि विभिन्न संस्थाओं से जुड़े बासुकीनाथ जीवन पर्यत सामाजिक कार्यो में जुटे रहे। श्रद्धाजंलि अर्पित करने वालों में डॉ. शाह अद्धैत कृष्ण, मोहन चतुर्वेदी, सुरेश सुल्तानिया, अधिवक्ता देवानंद तिवारी, अंजनी भगत, कृष्ण कुमार अग्रवाल, संजीव यादव, कुमार दिनेश, सूर्यकांत गुप्ता समेत अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी