Corona Virus बिहार के गोपालगंज में 16 तो शेखपुरा में मिले 9 कोरोना पॉजिटिव

बिहार में गुरुवार को बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। गोपालगंज में एक साथ 16 तो शेखपुरा में नौ संक्रमित पाए गए हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Thu, 21 May 2020 02:57 PM (IST) Updated:Thu, 21 May 2020 02:57 PM (IST)
Corona Virus बिहार के गोपालगंज में 16 तो शेखपुरा में मिले 9 कोरोना पॉजिटिव
Corona Virus बिहार के गोपालगंज में 16 तो शेखपुरा में मिले 9 कोरोना पॉजिटिव

पटना, जेएनएन। बिहार के गोपालगंज में गुरुवार को एक साथ 16 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में बरौली प्रखंड के 15 व सिधवलिया प्रखंड का एक मरीज शामिल है। नए संक्रमितों को मिलाकर जिले में गोरोना के कुल मामले 80 हो गए हैं। इसमें 62 एक्टिव केस हैं जबकि 18 स्वस्थ होकर होम क्वारंटाइन किए गए हैं। वहीं शेखपुरा में भी गुरुवार को नौ कोरोना पॉजिटव मिले हैं। नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों को जोड़ते हुए जिले में कोरोना के कुल मामले 33 हो गए हैं। दोनों जिलों में मिले कोरोना पॉजिटिव के संपर्क तलाशे जा रहे हैं।

गोपालगंजः कुचायकोट प्रखंड में भी कोरोना की दस्तक

अब तक कोरोना संक्रमण से अछूता रहे कुचायकोट प्रखंड में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। बुधवार को कुचायकोट प्रखंड के जलालपुर स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे एक युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित युवक को क्वारंटाइन सेंटर से जिला मुख्यालय स्थित आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया है।

गोपालगंज के 14 में से 11 प्रखंड कोरोना की चपेट में

पिछले पांच दिनों में 40 प्रवासियों के संक्रमित मिलने के बाद जिले के 14 में से 11 प्रखंडों तक कोरोना की आंच पहुंच चुकी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के साथ ही आम लोगों की भी बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही है। लॉकडाउन के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद दूसरे प्रदेश में रहे प्रवासियों के घर लौटने का सिलसिला अचानक बढ़ने लगा है। लेकिन पिछले दस दिनों में प्रवासियों के घर लौटने की रफ्तार और तेज हो गई है। इनके गोपालगंज लौटने की रफ्तार बढ़ने के साथ ही कोरोना संक्रमण के आंकड़े भी बढ़े। आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, हरियाणा तथा राजस्था जैसे राज्यों से घर लौटे 40 प्रवासी पिछले पांच दिनों में संक्रमित मिले हैं। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी