कृषि उत्पादों पर मंडी शुल्क नहीं : मंत्री

विधान परिषद में ध्यानाकर्षण राज्य ब्यूरो, पटना कृषि मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कृषि उत्पाद भं

By Edited By: Publish:Mon, 30 Mar 2015 07:41 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2015 07:41 PM (IST)
कृषि उत्पादों पर मंडी शुल्क नहीं : मंत्री

विधान परिषद

में ध्यानाकर्षण

राज्य ब्यूरो, पटना

कृषि मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कृषि उत्पाद भंडारण को सबसे बड़ी समस्या बताया और कहा कि कृषि उत्पादों की खरीद-बिक्री किसानों से सीधे करने की व्यवस्था है। इन उत्पादों पर मंडी शुल्क नहीं लगाया जाता है।

चौधरी विधान परिषद में सोमवार को सदस्य सत्येंद्र नारायण कुशवाहा के ध्यानाकर्षण का जवाब दे रहे थे। कुशवाहा बाजार समिति के प्रांगणों पर अतिक्रमण की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया था और कहा था कि किसानों के हित में स्पष्ट नीति बनाई जानी चाहिए।

चौधरी ने कहा कि सरकार किसी भी हाल में बाजार समिति के प्रांगणों का अवैध इस्तेमाल नहीं होने देगी। अनाज भंडारण की क्षमता बढ़ाने के लिए बाजार समिति के प्रांगणों में गोदाम बनाए जा रहे हैं। अवैध इस्तेमाल की अगर सूचना मिली तो सरकार कार्रवाई करेगी।

चौधरी ने कहा कि बाजार समितियों की जमीन के लिए सरकार की नीति स्पष्ट है। यहां कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना और बागवानी का निर्देश दिया गया है। साथ ही 40 गोदाम भी बनाए जा रहे हैं।

बेगूसराय-खगड़िया पथ पर पुल जल्द

पथ निर्माण मंत्री ललन सिंह ने कहा कि बेगूसराय से खगड़िया जाने वाली सड़क पर बाढ़ में टूटे दो पुलों का निर्माण सरकार जल्द शुरू करा देगी। सदस्य रुदल राय ने उक्त दोनों पुलों के टूटे होने से लाखों लोगों की मुश्किलें होने का मामला उठाया था। बखरी प्रखंड के डरहा और कियाही के दोनों पुल 2007 से ही टूटे हुए हैं। दोनों पुलों के पास डायवर्सन बना दिया गया है, जहां लूट-डकैती की घटनाएं होती रहती हैं।

कमला पर पुल की जरूरत नहीं

दरभंगा जिले के बहादुरपुर प्रखंड के गैधंट्टी गांव में कमला नदी पर पुल बनाने की सदस्य भोला यादव की मांग को खारिज करते हुए मंत्री विनोद कुमार यादव ने कहा कि उक्त स्थान पर पुल की जरूरत नहीं है। सरकार के पास ऐसा कोई विचाराधीन प्रस्ताव भी नहीं है।

chat bot
आपका साथी