भाई बहन के स्नेह का पर्व भैया दूज आज

पटना। भाई बहन के स्नेह का पर्व भैया दूज का पर्व आज मनाया जाएगा। बहनें आज भाइयों को रोली अक्षत का टीक

By Edited By: Publish:Sat, 25 Oct 2014 09:48 AM (IST) Updated:Sat, 25 Oct 2014 09:48 AM (IST)
भाई बहन के स्नेह का पर्व भैया दूज आज

पटना। भाई बहन के स्नेह का पर्व भैया दूज का पर्व आज मनाया जाएगा। बहनें आज भाइयों को रोली अक्षत का टीका लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। पौराणिक आख्यानों में कहा गया है कि यम ने काफी दिनों के बाद आज ही अपनी बहन को दर्शन दिया था। यम की बहन घर आने पर उनकी काफी आवभगत की थी तब से ही यह त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन भाई अपनी बहन से मिलने उनके घर जरूर जाते हैं। अपना स्नेह प्रकट करते हुए उसे आशीष देते हैं। बहन भाई को अपने हाथों से बनाया खाना खिलाती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं।

chat bot
आपका साथी