सासाराम में टूटी पटरी पर दौड़ीं रेलगाड़िया

पटना। रेल प्रशासन के उनींदी की एक खतरनाक बानगी सासाराम में दिखी। सासाराम के धनपुरवा में एक टूटी पटरी

By Edited By: Publish:Sat, 11 Oct 2014 10:27 AM (IST) Updated:Sat, 11 Oct 2014 10:27 AM (IST)
सासाराम में टूटी पटरी पर दौड़ीं रेलगाड़िया

पटना। रेल प्रशासन के उनींदी की एक खतरनाक बानगी सासाराम में दिखी। सासाराम के धनपुरवा में एक टूटी पटरी पर राची वाराणसी इंटरसिटी समेत कई गाडिया दौड़ती रहीं। रेल प्रशासन को इसका ध्यान काफी बाद में आया। आनन फानन गाडियों का टृैक बदला गया। हालाकि संयोग ही था कि कोई दुर्घटना नहीं हुई। जानकारी के अनुसार धनरूआ गुमती के पास अप लाइन में रेलवे टृैक टूटा हुआ था। उसी पर राची वाराणसी इंटरसिटी और कई गाडिया दौडती रहीं। जब इसकी जानकारी रेल प्रशासन को हुई तो उन्होंने टृैक बदल दिया। स्टेशन प्रबंधक अरविंद कुमार ने बताया कि जानकारी मिलते ही रेलगाड़ियों को तीसरे लाइन से पार कराया गया। इस लापरवाही की जाच के निर्देश दे दिए गए हैं। इसके अलावा मुगलसराय रेलमंडल के डीआरएम व अन्य वरीय अधिकारियों को भी जानकारी दे दी गई है। पटरी के मरम्मती भी शुरू हो गई है।

chat bot
आपका साथी