अपराधी को छुड़ाने के लिए नेताजी रहे परेशान, दरोगाजी ने बंद किया फोन

By Edited By: Publish:Mon, 22 Sep 2014 11:27 AM (IST) Updated:Mon, 22 Sep 2014 11:27 AM (IST)
अपराधी को छुड़ाने के लिए नेताजी रहे परेशान, दरोगाजी ने बंद किया फोन

फुलवारी शरीफ। एक इनामी बदमाश की गिरफ्तारी के बाद गौरीचक थानाध्यक्ष को एक नेताजी ने इतना फोन किया उन्हें थक हार कर अपना फोन बंद करना पड़ा। थाने की पुलिस ने वारंटियों की धड़पकड़ के लिए रविवार रात एक अभियान चलाया। इसमें चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी के खिलाफ स्थायी वांरट जारी था मगर गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। गिरफ्तार होने वालों में उपेन्द्र सिंह और मुकेश सिंह के साथ साथ राम सिंह, पिंटू कुमार शामिल हैं। इनकी गिरफ्तारी के बाद एक बड़े स्थानीय नेताजी का फोन थानाध्यक्ष के पास घनघनाता रहा लेकिन थानाध्यक्ष भी अपराधियों को न छोड़ने पर अडिग थे। अंत में उन्होंने अपना फोन बंद कर दिया और बदमाशों को जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी