राजगीर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

By Edited By: Publish:Sun, 21 Sep 2014 05:12 PM (IST) Updated:Sun, 21 Sep 2014 05:12 PM (IST)
राजगीर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

पटना। राजगीर में पुलिस ने रविवार को एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने राजगीर बस स्टैंड के पास मनभावन होटल में छापेमारी कर चार युवक व चार युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया। पकड़े गए चार लड़कों में तीन पटना के बताए जा रहे हैं। होटल से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। गौरतलब है कि छह महीने पहले भी राजगीर में ऐसा ही मामला सामने आया था।

chat bot
आपका साथी