तीन लाख का इनामी माओवादी रिजनल कमांडर गिरफ्तार

By Edited By: Publish:Wed, 16 Apr 2014 07:54 PM (IST) Updated:Wed, 16 Apr 2014 07:54 PM (IST)
तीन लाख का इनामी माओवादी रिजनल कमांडर गिरफ्तार

औरंगाबाद : एसटीएफ की टीम ने दाउदनगर के चौरी में छापामारी कर भाकपा माओवादी के रिजनल कमांडर कईल प्रजापति समेत तीन को गिरफ्तार किया है। मंगलवार की रात में पुलिस स्व. चंदेश्वर भगत के घर से रिजनल कमांडर के साथ मुन्ना कुमार एवं एक अन्य को को धर दबोचा है। गिरफ्तार तीसरे नक्सली के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। रिजनल कमांडर की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एडीजी विधि व्यवस्था सुरेश कुमार भारद्वाज ने बताया कि कईल को पहले भी गिरफ्तार किया गया था जब मैं एसटीएफ का आइजी था। जेल से छुटकर संगठन में सक्रिय हुआ और रिजनल कमांडर के पद पर था। गिरफ्तार नक्सली पर तीस से अधिक मामले दर्ज है। गिरफ्तार नक्सलियों से सघन पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि कइल प्रजापति गोह थाना के अजान गांव का निवासी है। राज्य सरकार द्वारा उसपर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। औरंगाबाद गया के अलावा अन्य जिलों के विभिन्न थानों में कईल के खिलाफ मामला दर्ज है। गोह के इलाके में कईल की तुती बोलती थी। स्थानीय पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। कईल की गिरफ्तारी नक्सलियों के लिए बड़ी क्षति मानी जा रही है।

chat bot
आपका साथी