आयकर विभाग ने कुर्क की संतोष झा की संपत्ति

By Edited By: Publish:Wed, 02 Apr 2014 11:05 PM (IST) Updated:Wed, 02 Apr 2014 11:05 PM (IST)
आयकर विभाग ने कुर्क की संतोष झा की संपत्ति

जागरण संवाददाता, पटना : बाढ़ राहत घोटाले का मुख्य अभियुक्त संतोष कुमार झा की कुछ और संपत्ति बुधवार को आयकर विभाग ने अटैच कर दी। गुरुवार को भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। संतोष ही उक्त घोटाले का मास्टर माइंड माना जा रहा है। जिसमें कई राजनेताओं सहित पटना के तत्कालीन डीएम गौतम गोस्वामी भी मुख्य अभियुक्त थे। आरोप है कि संतोष ने फर्जी कंपनियां बनाकर करोड़ों रुपये का फर्जी निकासी किया था।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को विभागीय कार्रवाई आयकर अधिनियम 1961 की धारा 222(1) के तहत की गई है। घोटाले का पर्दाफाश होने के बाद आयकर विभाग ने संतोष कुमार झा पर 12,5241920 रुपये बकाये का नोटिस भेजा। हालांकि संतोष कुमार झा ने बकाये का भुगतान नहीं किया। पूर्व में भी आयकर विभाग ने संतोष झा की संपत्ति कुर्क की थी। उसके नाम बोरिंग रोड स्थित यमुना अपार्टमेंट में फ्लैट संख्या 122 था, जिसे अटैच कर लिया गया है। बुधवार को विभागीय अधिकारियों ने राजेन्द्र नगर स्थित 13-बी, श्याम मंदिर रोड स्थित विमलांचल अपार्टमेंट व उसके पश्चिम में निर्माणाधीन अपार्टमेंट को अटैच कर दिया। सूत्र बताते हैं कि संतोष झा की संपत्ति अटैच करने की कार्रवाई गुरुवार को भी जारी रहेगी। आयकर विभाग ने इन प्रोपर्टी की खरीद, बिक्री, हस्तांतरण, एकरारनामा को अवैध घोषित कर दिया है। ऐसा करने वाले के खिलाफ आयकर विभाग कार्रवाई करेगा।

chat bot
आपका साथी