चांदी का सिक्का न लौटाने पर ग्यारह साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या

बिहार की राजधानी पटना में बड़ी घटना सामने आई है। यहां मात्र एक चांदी के सिक्के के लिए ग्यारह साल के बच्चे की हत्या कर दी गई। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Thu, 13 Dec 2018 05:41 PM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 10:16 AM (IST)
चांदी का सिक्का न लौटाने पर ग्यारह साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या
चांदी का सिक्का न लौटाने पर ग्यारह साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या

पटना, जेएनएन। राजधानी पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र में एक ग्यारह साल के मासूम की मात्र एक चांदी के सिक्के के लिए हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि नया गांव के रहने वाले आलम की हत्या उसे के साथी चंदन (24) ने गला दबाकर कर की। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ करने पर चंदन ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। बड़ी बात यह है कि नौ दिसंबर को परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी।

जानकारी के मुताबिक पीरबहोर थाना क्षेत्र के नया गांव का रहने वाला नौ वर्षीय आलम रोजी-रोटी के लिए गंगा में चढ़ाए पैसों को एकत्र करता था। उसके साथ चंदन नाम का युवक भी यही काम करता था। छठ पर्व के दौरान गंगा से आलम को चांदी का सिक्का मिला था। इसी सिक्के को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। चंदन का आरोप है कि आलम उसका चांदी का सिक्का लेकर भाग गया था। उसने कई बार कई बार आलम से सिक्के वापस करने को कहा मगर वह हर बार बात टालता रहा। इसी के लिए चंदन ने आलम की हत्या की योजना बना ली।

बहला-फुसलाकर ले गया था आरोपित

नौ दिसंबर को चंदन आलम को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। घर ले जाकर भी उससे पैसे देने की बात कही। न मानने पर गला दबाकर आलम की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार बच्चा नौ दिसंबर से लापता हुआ था। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताई थी। शिकायत पर पुलिस ने उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। टाउन डीएसपी सुरेश कुमार ने कहा कि चंदन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर आलम का शव बरामद कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी