डायन का आरोप लगा महिला की हत्या का प्रयास

सिरदला थाना क्षेत्र के महिमा नगर गांव में शनिवार की संध्या करीब छह बजे एक 45 वर्षीय महिला को डायन बताकर कमरे में बंदकर जमकर पिटाई की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Jul 2019 05:26 PM (IST) Updated:Mon, 15 Jul 2019 05:26 PM (IST)
डायन का आरोप लगा महिला की हत्या का प्रयास
डायन का आरोप लगा महिला की हत्या का प्रयास

सिरदला थाना क्षेत्र के महिमा नगर गांव में शनिवार की संध्या करीब छह बजे एक 45 वर्षीय महिला को डायन बताकर कमरे में बंदकर जमकर पिटाई की गई। उसकी हत्या का भी प्रयास किया गया। घटना से आहत महिला सिरदला थाना पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई और लिखित शिकायत की। महिला पुलिस पदाधिकारी नीली र्टिकी ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के निशान पाए गए। घायल महिला को इलाज के लिए सिरदला प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इधर प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता महिला बयान पर सिरदला थाना में कांड संख्या 311/19 के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिमा नगर गांव के ही देवकी राजवंशी, राजकुमार, गीता देवी, कृष्णा राजवंशी, सुषमा देवी और पिकी देवी को इस मामले में आरोपित किया गया है। बता दें कि सिरदला प्रखंड क्षेत्र में आज भी लोग अंधविश्वास की कि चक्कर में पड़े हैं। थाना क्षेत्र में करीब 40 जगहों पर देवास लगता है। जहां जादू टोना से लोगों का झाड़ फूंक किया जाता है।

chat bot
आपका साथी