उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवीपुर में पेयजल की गंभीर समस्या

प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवीपुर में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। जिसके कारण बचों और शिक्षकों को पानी पीने के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 11:06 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 06:27 AM (IST)
उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवीपुर में पेयजल की गंभीर समस्या
उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवीपुर में पेयजल की गंभीर समस्या

प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवीपुर में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। जिसके कारण बच्चों और शिक्षकों को पानी पीने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। प्रधानाध्यापक अजय कुमार ने बताया कि विद्यालय परिसर में वर्षों पूर्व पहाड़ी चापाकल पीएचईडी विभाग से गाड़ा गया था। भीषण गर्मी तथा पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण जलस्तर काफी नीचे चला गया। जिससे चापाकल पानी देना बंद कर दिया है। फलत: स्कूली बच्चों और शिक्षकों को पानी पीने के लिए एक मील दूर देवीपुर गांव जाना पड़ता है। कई बार पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता से मिलकर पानी की किल्लत को दूर करने का आग्रह किया गया। परंतु विभाग के कनीय अभियंता व अन्य कर्मियों द्वारा रूचि नहीं लेने तथा लापरवाही के कारण स्थिति बद से बदतर हो रही है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि अगर पानी की समस्या से निजात नहीं दिलाया गया तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ेगी। उन्होंने विभाग से अविलंब नया चापाकल गाड़ने का आग्रह किया है। ताकि बच्चों व शिक्षकों की समस्या दूर हो सके।

chat bot
आपका साथी