रांची से लूटी गई स्कूटी बेचने पहुंचे शातिर गिरफ्तार

नवादा। सोमवार की शाम गो¨वदपुर बीच बाजार से हथियार के साथ हुई गिरफ्तारी में एक नया मामला

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Sep 2017 03:56 PM (IST) Updated:Wed, 20 Sep 2017 03:56 PM (IST)
रांची से लूटी गई स्कूटी बेचने पहुंचे शातिर गिरफ्तार
रांची से लूटी गई स्कूटी बेचने पहुंचे शातिर गिरफ्तार

नवादा। सोमवार की शाम गो¨वदपुर बीच बाजार से हथियार के साथ हुई गिरफ्तारी में एक नया मामला सामने आया है। गो¨वदपुर थानाध्यक्ष रवि पासवान ने बताया कि कुछ दिन पहले रांची (झारखंड) के पंडरा में एक स्कूटी की लूट हुई थी। उसी स्कूटी को बेचने के लिए शातिर पहुंचे हुए थे। बकायदा बिहारशरीफ में सौदा भी हुआ था। इसी बीच स्कूटी (जेएच01केई-4403) लूटकांड की भनक मिली और पता चला कि बदमाश उसे बेचने के लिए गो¨वदपुर पहुंचे हुए हैं। इसके बाद टीम गठित कर क्षेत्र में गश्ती तेज कर दी गई। इसी बीच गो¨वदपुर बीच बाजार में स्कूटी पर सवार दो युवकों पर नजर पड़ी। झारखंड नंबर की स्कूटी पर नजर पड़ते ही उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान एक पिस्टल, एक कारतूस, पांच चाकू व एक ¨रच बरामद हुआ। तत्काल दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए बदमाशों में सनी कुमार व अरुण कुमार शामिल है। पूछताछ में दोनों ने अपने दो अन्य साथियों मुरली व छोटू के नामों का खुलासा भी किया, जो लूटकांड में शामिल थे। उन्होंने बताया कि अन्य दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी