खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

समाजसेवी राघो महतो की 27वीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्रखंड के कुम्हरावां गांव स्थित रेड रोज पब्लिक स्कूल के खेल मैदान पर शनिवार को राघो महतो खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jan 2019 11:18 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jan 2019 11:18 PM (IST)
खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

समाजसेवी राघो महतो की 27वीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्रखंड के कुम्हरावां गांव स्थित रेड रोज पब्लिक स्कूल के खेल मैदान पर शनिवार को राघो महतो खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समाजसेवी सुमित्रा सिन्हा, मो. चाहत मल्लिक उर्फ डबलू, आदर्श प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अविनाश कुमार निराला ने दीप प्रज्ज्वलित प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 200 मीटर बालक वर्ग दौड़ में कुम्हरावां के मो. मोदसिर, रेहान मल्लिक, कुंडा के विक्रम कुमार और बालिका वर्ग में निशा कुमारी, अर्चना कुमारी, दुलारी कुमारी ने सफलता हासिल की। 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में ओहारी के सन्नी कुमार, रौशन कुमार, धनराज कुमार और बालिका वर्ग में कुम्हरावां की खुशबू प्रवीण, ओहारी की चांदनी कुमारी, शिखरपुर की सोनाली कुमारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा तीन टांग दौड़, गणित दौड़, जिलेबी दौड़, पेपर दौड़ आदि प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। सभी सफल प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। मौके पर खेल प्रभारी र¨वद्र कुमार, निवेदिता सिन्हा, विपिन कुमार, भोली केवट, तनुजा कुमारी, संजना भारती, मिथिलेश कुमार, लक्ष्मण कुमार, काजल कुमारी, ¨पटू कुमार, रवि कुमार, बाल्मीकि प्रसाद, प्रताप प्रसाद आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी