बच्चों की रहस्यमयी हत्याओं से दहशत

नवादा। एक महीने के भीतर चार रहस्यमयी हत्याओं ने पुलिस की उलझनें बढ़ा दी है। मृतक के पि

By Edited By: Publish:Fri, 22 Jan 2016 09:08 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2016 09:08 PM (IST)
बच्चों की रहस्यमयी हत्याओं से दहशत

नवादा। एक महीने के भीतर चार रहस्यमयी हत्याओं ने पुलिस की उलझनें बढ़ा दी है। मृतक के परिजनों के साथ ही जिलेवासी भी इन हत्याओं से सदमे में हैं। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर इन हत्याओं के पीछे अपराधियों का मंसूबा क्या है। चारों घटना में यह विषय सामने आया है कि मृतक के परिजन काफी गरीब हैं। बावजूद गायब कर देने के बाद मासूमों की हत्या कर दी जा रही है। अब तो लोग अपने बच्चों को अकेले घर से बाहर निकलने देने में डरने लगे हैं। वहीं पुलिस अभी तक इन हत्याओं की गुत्थी सुलझा नहीं पाई है। घटना के पीछे न अपराधियों की मंशा तक पुलिस पहुंच पाई है और न ही कोई सुराग हाथ लग सका है। गौरतलब है कि नगर के बुंदेलखंड सहायक थाना क्षेत्र के मोगलाखार में 5 वर्षीया भुसरा की हत्या कर दी गई थी। फिर रोह में कायनात और धमौल ओपी के बड़ी गुलनी के दानिश की हत्या कर दी गई। अब शिवदयाल बिगहा के वीरु की हत्या हुई है। लेकिन किसी मामले में पुलिस को अपेक्षित सफलता हाथ नहीं लग सकी है।

घर में मचा कोहराम

वीरु का शव मिलने के बाद उसके घर में कोहराम मच गया। मां मंज देवी, पिता संजीव ¨सह सहित छोटे भाई छोटू व बहन रिसिका व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजन यह समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर क्यों और किन लोगों ने उसकी हत्या की है। किसी से कोई रंजिश भी नहीं है। वीरु के पिता एक गैस एजेंसी में वाहन चालक हैं। घटना के बाद ग्रामीण भी मर्माहत दिखे।

chat bot
आपका साथी