नवादा: जमीन के विवाद को लेकर झगड़ रहे थे सगे भाई, समझाने गए बुजुर्ग को मार दी गोली, इलाज के दौरान मौत

पूरा देश जब गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा का जश्न मना रहा था तभी नवादा जिला के मेसकौर प्रखंड में दो भाइयों के बीच हो रहे विवाद में समझाने गए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग को सिर और सीने पर गोली मारी गई थी।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Thu, 26 Jan 2023 09:37 PM (IST) Updated:Thu, 26 Jan 2023 09:37 PM (IST)
नवादा: जमीन के विवाद को लेकर झगड़ रहे थे सगे भाई, समझाने गए बुजुर्ग को मार दी गोली, इलाज के दौरान मौत
जमीन विवाद को लेकर झगड़ रहे थे सगे भाई, समझाने गए बुजुर्ग को मार दी गोली, इलाज के दौरान मौत

जागरण संवाददाता, मेसकौर (नवादा)। पूरा देश जब गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा का जश्न मना रहा था तभी नवादा जिला के मेसकौर प्रखंड में दो भाइयों के बीच हो रहे विवाद में समझाने गए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग को सिर और सीने पर गोली मारी गई थी।

जानकारी के अनुसार, प्रखंड में सहवाजपुर सराय पंचायत के पूर्व मुखिया कटघरा निवासी रामनरेश सिंह के बेटे ने अपने ही गांव के एक 60 वर्षीय शख्स को गोली मारकर घायल कर दिया था। घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि पूर्व मुखिया रामनरेश सिंह के दोनों पुत्र विमलेश सिंह ऊर्फ डिम्पल और अरुण सिंह ऊर्फ कुम्हारू के बीच काफी लंबे अरसे से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

इसी को लेकर गुरुवार सुबह भी दोनों भाई आपस में झगड़ रहे थे। इस दौरान गांव में ही रहने वाले भुनेश्वर सिंह के पुत्र नवल सिंह दोनों भाई को समझाने लगे। 60 वर्षीय नवल सिंह की बात विमेलश सिंह ऊर्फ डिम्पल को नागवार गुजरी। बस इसी वजह से क्रोधित होकर उसने बुजुर्ग के ऊपर गोली चला दी, जिससे बुजुर्ग नवल सिंह लहूलुहान होकर वहीं गिर गए।

ग्रामीणों तथा सीतामढ़ी थाने की पुलिस ने घायल नवल सिंह को हिसुआ उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नवल सिंह को पावापुरी विम्स रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग को सिर और सीने में गोली मारी गई थी।

chat bot
आपका साथी