जैविक खेती कर लोग हो सकते हैं रोगमुक्त : राज्यसभा सांसद

बापू के राम राज मोदी का सुराज पदयात्रा कार्यक्रम के तहत सोमवार वारिसलीगंज जिला परिषद डाक बंगला

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 12:03 AM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 12:03 AM (IST)
जैविक खेती कर लोग हो सकते हैं रोगमुक्त : राज्यसभा सांसद
जैविक खेती कर लोग हो सकते हैं रोगमुक्त : राज्यसभा सांसद

बापू के राम राज, मोदी का सुराज पदयात्रा कार्यक्रम के तहत सोमवार वारिसलीगंज जिला परिषद डाक बंगला में गांधी संदेश संकल्प सभा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड भाजपा अध्यक्ष श्रीकांत प्रसाद बमबम ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि आज की आधुनिकता के दौर लोग काफी तेजी से पर्यावरण को प्रदूषित कर जनजीवन को संकट में डाल रहे है। सिगल यूज प्लास्टिक का उपयोग, अंधाधुंध वृक्षों की कटाई, खेती में प्रचुर मात्रा में रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग जनजीवन को काफी प्रभावित कर रहा है। केंद्र की मोदी सरकार ने दो अक्टूबर 19 को गांधी जयंती से 30 जनवरी 2020 तक अपने सांसदों, विधायकों व कार्यकर्ताओं को गांव-गांव पदयात्रा कर लोगों को साफ सफाई, जैविक खेती, गाय, गोमूत्र और गोबर से निर्मित जैविक खाद को खेती में प्रयोग करने, रासायिनक उर्वरकों के दुष्परिणाम से लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया है। विधायक अरुणा देवी ने कहा कि मैं अपने कार्यकर्ताओं के साथ गांव-गांव जाकर दांडी संकल्प पदयात्रा कर लोगों को जागरूक कर रही हूं। जिसमें लोगों से सिगल यूज प्लास्टिक व शराब मुक्त बिहार के नवनिर्माण में जुटने की अपील कर रही हूं। गांधी ने राम राज का संदेश दिया था जबकि जन जन के लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी ने सुराज का संदेश दिया है। मौके पर दूरदर्शन के कलाकार मनीषा श्रीवास्तव, साक्षीराज समेत अन्य पुरुष कलाकारों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जैविक खेती, प्लास्टिक एवं शराब मुक्त बिहार का निर्माण, स्वच्छ एवं स्वस्थ्य भारत से जुड़े मनमोहक भोजपुरी गीतों के माध्यम से लोगो को जागरूक किया। छठ एवं बेटी बचाओ गीत पर लोगों ने खूब तालियां बजाई। मौके पर सांसद के साथ आए कार्यकर्ताओं ने उपस्थित लोगों के बीच प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान का संदेश लिखा। खादी का थैला वितरण किया। महिला कलाकारों ने लोगों से बाजार का सामान खासकर सब्जियां खरीदने के लिए थैला लेकर जाने की पुरजोर अपील की। मौके पर प्रदेश भाजपा के डॉ. राजेश वर्मा, जिलाध्यक्ष शशिभूषण कुमार बब्लू, जिलाध्यक्ष शेखपुरा संजीव प्रभाकर, पूर्व जिला पार्षद अखिलेश सिंह, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार, शैलेंद्र शर्मा, वयोवृद्ध नेता अजय कुमार तिवारी, मुखिया राजकुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि रामसकल सिंह, सौर मुखिया प्रतिनिधि दिलीप राउत, रामरतन सिंह, पकरीबरावां अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, बासोराम, कौशलेश सिंह, संजय कुमार मंगल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद होकर गांधी के संदेशों को पालन करने का संकल्प लिया।

chat bot
आपका साथी