नीतीश ने क्राइम, क्रप्शन व कम्युनलिज्म से नहीं किया समझौता

(नवादा) : नवादा विधायक कौशल यादव ने कहा कि मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने बिहारियों का मान बढ़ाया ह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Feb 2020 11:35 PM (IST) Updated:Fri, 14 Feb 2020 11:35 PM (IST)
नीतीश ने क्राइम, क्रप्शन व कम्युनलिज्म से नहीं किया समझौता
नीतीश ने क्राइम, क्रप्शन व कम्युनलिज्म से नहीं किया समझौता

(नवादा) : नवादा विधायक कौशल यादव ने कहा कि मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने बिहारियों का मान बढ़ाया है। बिहार के विकास को ऊंचाई दी। हमारे पास नीतीश जैसा नेता हैं, विचारधारा है. काम है, इसीलिए 15 साल से बिहार में विकास का झंडा लहरा रहा है। क्राइम, क्रप्शन प कम्युनलिज्म से उन्होंने समझौता नहीं किया। वे शुक्रवार को हिसुआ इंटर विद्यालय के समीप हिसुआ विधानसभा के बूथ अध्यक्षों व सचिवों के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे। आगे उन्होंने कहा कि पूरे भारत में जदयू ही ऐसी पार्टी है जिसने हरेक बूथ के लिए अध्यक्ष का चुनाव कर दिया है। नीतीश के कामों को लोगों तक पहुंचाएं। चुनाव आ गया है अब लोग घूमेंगे और लोगों को भ्रमित करने का काम करेंगे। पांच साल का भविष्य तय करना है। भाजपा के साथ गठबंधन रहा लेकिन नीतीश जी ने अपने दामन पर दाग नहीं लगने दिया। कानून का राज कायम किया। उन्होंने अल्पसंख्यक, अनुसूचित, अतिपिछड़ा-पिछड़ा सबों को मान-सम्मान देने का काम किया। पहले भी किन्हीं को 15 साल की गद्दी मिली थी लेकिन उन्होंने सत्ता सुख भोगा और मिठाई खाई। लेकिन नीतीश जी ने इस अवधि में केवल विकास का काम किया।

पार्टी के जिलाध्यक्ष व एमएलसी सलमान रागीव मुन्ना ने कहा कि नीतीश ने हर घर के लोगों को सरकारी योजना का लाभ दिया। बुनियादी जरूरतों को पूरा किया। बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवा, स्कूल भवन समेत कई लाभ दिए। उनके कामों को हम जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। जिला पंचायती राज अध्यक्ष व हिसुआ पूर्वी जिला पार्षद व जदयू नेता रंजीत कुमार चुन्नु ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए हमें काम करना है। मुख्यमंत्री के हाथ को मजबूत करने का काम करें। उन्होंने लोगों को ऊंचे मनोबल से काम करने की अपील की। अध्यक्षता खुर्शीद खान ने और मंच संचालन पूर्व मुखिया विनोद कुमार ने किया। जिला प्रभारी मुनेश्वर सिंह, प्रदेश महासचिव डॉ. विपीन कुमार यादव, अरूण कुमार, जयशंकर चंद्रवंशी, राजकिशोर दांगी, जिला उपाध्यक्ष विनय यादव, प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, नगर अध्यक्ष निरंजन मिश्रा, अकबरपुर अध्यक्ष रंजीत पटेल, नरहट अध्यक्ष मोहम्मद हामिद, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ अंकित यादव, वरीय नेता शंभु शर्मा, मनोज कुमार, जिला किससन सभा प्रकोष्ठ के ओम प्रकाश यादव, अयोध्या शरण आदि ने सम्मेलन को संबोधित किया। इसके पूर्व दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया। अतिथियों को बुके, शॉल, माला आदि देकर सम्मानित किया गया। सफल आयोजन के लिए जिला पार्षद रंजीत चुन्नु का आभार व्यक्त किया गया।

chat bot
आपका साथी