राष्ट्रीय लोक अदालत आज, तैयारियां पूरी

नवादा। व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसे ले

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Dec 2017 03:03 AM (IST) Updated:Sat, 09 Dec 2017 03:03 AM (IST)
राष्ट्रीय लोक अदालत आज, तैयारियां पूरी
राष्ट्रीय लोक अदालत आज, तैयारियां पूरी

नवादा। व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मामलों का निबटारा करने के लिए 11 बेंच का गठन किया गया है। संभावना है कि लोक अदालत में 20 हजार से अधिक मुकदमों का निबटारा किया जाएगा। सुलह योग्य आपराधिक व दीवानी मामले, बैंक ऋण, बीमा दावा वाद, बिजली विपत्र विवाद, राजस्व वाद, विवाह सम्बंधी वाद, भूअर्जन वाद, श्रम वाद सहित सभी प्रकार के सुलहनीय वाद का निपटारा आपसी समझौता के आधार पर किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव अनिन्दिता ¨सह ने बताया कि लोक अदालत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न बैंकों ने लगभग 17 हजार ऋण विवाद, बीमा कम्पनी ने विभिन्न अदालतों में लम्बित 50 मोटर वाहन दुर्घटना वाद, वन अधीक्षक ने वन अधिनियम के 70 वाद, श्रम अधीक्षक ने 67 वाद, माप-तौल विभाग ने 54, दुकान एवं प्रतिष्ठान के 47, 295 आपराधिक मामलों का निपटारा किए जाने की आशा व्यक्त की है। उल्लेखनीय है कि लोक अदालत में आपसी समझौता के आधार पर मुकदमों का निपटारा किया जाता है। जिसमें ना तो किसी की जीत होती है और ना ही किसी की हार, बल्कि समाज में प्रेम का संदेश फैलता है। इस अदालत का फैसला अंतिम फैसला होता है। जिसका कोई अपील नही किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी